तीन दिन नहीं हुई बारिश, खिली रही धूप, अब चौथे और पांचवें खराब होगा खेल!
Updated on
10-06-2023 08:36 PM
लंदन: इंग्लैंड में बारिश की वजह से क्रिकेट को नहीं रोकना पड़ा ऐसा हो नहीं सकता है। वहां कभी भी बारिश आ जाती है और मुकाबले इससे काफी प्रभावित होते हैं। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच वर्ल्ड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पहले तीन दिन कोई बारिश नहीं हुई। आसमान भी पूरी तरह साफ रहा। अभी तक एक बार भी मैच को नहीं रोकना पड़ा है। लेकिन क्या चौथे और पांचवें दिन में ऐसा हो पाएगा?
लंदन में बारिश का पूर्वानुमान
ब्रिटेन के मौसम विभाग की मानें तो शनिवार और रविवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार और रविवार के लिए लंदन और इंग्केलैंड दक्षिण-पश्चिम में अन्य स्थानों के लिए येलो एलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी तक सुबह बादल रहते थे। फिर धूप खिल जाती थी। गर्मी के साथ उमस होती थी लेकिन शनिवार और रविवार को इसकी जगह दोपहर तक गरज के साथ बारिश हो सकती है।'
सोमवार को रिजर्व डे
फाइनल मुकाबले के लिए सोमवार को रिजर्व डे रखा गया है। यानी अगर बारिश की वजह से ओवर ज्यादा बर्बाद होते हैं तो मुकाबला सोमवार तक जाएगा। 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला बारिश से प्रभावित था। इसकी वजह से मैच रिजर्व डे तक गया था। जहां न्यूजीलैंड को जीत मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया के पास 296 रनों की बढ़त
अजिंक्य रहाणे (89 रन, 129 गेंद, 11 फोर, 1 सिक्स) और शार्दुल ठाकुर (51 रन, 109 गेंद, 6 फोर) ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को पहली पारी में 296 रन तक पहुंचने में मदद की। बावजूद इसके भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 173 रन पीछे छूट गई। तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 123 रन बना लिए थे। इस तरह उसकी कुल बढ़त 296 रन की हो गई है। राहत की बात है कि पहली पारी के सेंचुरियन स्टीव स्मिथ 34 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर पविलियन लौट चुके हैं। इन दोनों को रविंद्र जाडेजा ने आउट किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…