चीफ सिलेक्टर की सैलरी में होगा 300% इंक्रीमेंट, अजीत अगरकर पर क्यों मेहरबान BCCI?
Updated on
05-07-2023 09:01 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अजीत अगरकर को सिलेक्शन कमिटी का चेयरमैन बनाने के लिए परंपरागत जोनल रूल को तोड़ा। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे अगरकर सिलेक्शन कमिटी में शामिल सभी सदस्यों से इंटरनेशनल करियर के लिहाज से सीनियर हैं। रिपोर्ट की मानें तो वह इस पद को संभालने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें मनाया गया। इसके पीछे 2 बड़ी वजहें थीं।
अजीज अगरकर को कोचिंग और कॉमेंट्री से मिल रही थी मोटी सैलरी
दरअसल, अगरकर नियमित रूप से कॉमेंटेटर और आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रहे। उन्हें सिलेक्शन कमिटी में आने पर सैलरी कम हो जाती, जबकि वह अन्य प्रोफेशनल कामों में भी फंसे हुए थे। एक कमेंटेटर और कोच के रूप में वह मुख्य चयनकर्ता की तुलना में काफी अधिक कमा सकते थे। सिलेक्टर का मौजूदा वार्षिक वेतन 1 करोड़ रुपये ही है। ऐसे में टीम इंडिया से जुड़ना एक मुश्किल और आर्थिक रूप से घाटा सहने वाला फैसला था।
अजीत अगरकर के लिए चीफ सिलेक्टर की सैलरी में होगा 300% इजाफा
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो यह समझा जा रहा है कि मुंबईकर को चयन समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व अनुभवों और बड़ा नाम होने की वजह से उपयुक्त माना गया। इसके अतिरिक्त बीसीसीआई एक युवा सिलेक्टर की तलाश कर रहा थी और अगरकर ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट भी खेला है। ऐसे में वह पूरे मानदंड पर खरा उतर रहे थे। माना जा रहा है कि बीसीसीआई चेयरमैन पद के लिए फीस 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये प्रति वर्ष करने पर सहमत हो गया है।
अन्य सिलेक्टरों की सैलरी में भी हो सकता है बड़ा इजाफा दूसरी ओर, वर्तमान में प्रति वर्ष 90 लाख रुपये कमाने वाले अन्य चार चयनकर्ताओं को भी वेतन वृद्धि मिलेगी या नहीं, यह अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। नए अध्यक्ष की जिम्मेदारियां तुरंत शुरू होंगी, क्योंकि बुधवार को चयन समिति की बैठक बुलाई गई है। नए अध्यक्ष के अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, श्रीधरन शरथ और अंकोला शामिल कैरेबियन और अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी 20 श्रृंखला के लिए टीम का सिलेक्शन करना है। संभव है कि इसके साथ ही हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपने जैसे कुछ कड़े फैसलों पर भी मुहर लगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…