एमएस धोनी के बैटिंग ऑर्डर में आज होगा बड़ा बदलाव, गुजरात के खिलाफ CSK का मास्टर प्लान!
Updated on
23-05-2023 08:56 PM
चेन्नई: आईपीएल 2023 का पहला क्वॉलिफायर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में विनर टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा क्वॉलिफायर जीतना होगा। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश होगी कि पहले क्वॉलिफायर में ही जीतकर फाइनल में एंट्री मार लें।
टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई ने 3 मैच खेल हैं और सभी में हार मिली है। हालांकि, यह पहला मौका है, जब ये दोनों टीमें प्लेऑफ में भिड़ रही हैं। ऐसे में धोनी बिना किसी रिस्क लिए चाहेंगे कि होम ग्राउंड पर मैच जीतकर आगे निकल जाएं। यही वजह है कि रणनीति में माहिर धोनी आज कुछ ऐसी चाल चलेंगे, जिसमें हार्दिक पंड्या हैरान हो सकते हैं। बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाने वाले धोनी की पूरी कोशिश होगी कि टीम अगर पहले बैटिंग करने आए तो विशाल स्कोर बनाए, वर्ना लक्ष्य का पीछा करे तो भी आसानी से जीते।
विपक्षी टीम में बड़े हिटर्स मौजूद हैं तो धोनी विस्फोट का जिम्मा खुद उठा सकते हैं। पूरे टूर्नाममेंट में डेथ ओवर्स तक अपनी बैटिंग टालने वाले माही आज अगर मौका मिला तो टॉप ऑर्डर में उतर सकते हैं। अक्सर उनकी ऐसी रणनीति होती भी है। वनडे वर्ल्ड कप 2011 को कौन भूल सकता है। अहम मौके पर चौका जड़ना धोनी की खूबी है। चेन्नई में धोनी एक बार फिर इस पैंतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह उनका मास्टर स्ट्रोक साबित होगा।
धोनी ने पिछली 5 पारियों में इन नंबरों पर बैटिंग की
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…