Select Date:

बॉलिंग में मचेगा धूम-धड़ाका या बैटिंग में आएगा तूफान, कैसी होगी दिल्ली-केकेआर मैच के लिए पिच

Updated on 02-04-2024 07:01 PM
विशाखापट्टनम: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 17 वें सीजन की यह भिड़ंत डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैदान पर अपना दूसरा मुकाबला खेलने वाली है। इस सीजन की पहली जीत दिल्ली को विशाखापट्टनम में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली थी। ऐसे में केकेआर के खिलाफ भी ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि, उसके लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। केकेआर की टीम इस सीजन में अपने दोनों मैच जीतकर दिल्ली टक्कर देने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसी होगी दिल्ली और केकेआर के बीच मुकाबले के लिए पिच।

विशाखापट्टनम के मैदान पिच से बल्लेबाजों को खूब मदद मिलती है। अच्छी उछाल के कारण गेंद और बैट संपर्क बहुत अच्छा होता है। ऐसे में उम्मीद है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। हालांकि गेंदबाज भी इस पिच से मदद हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उसे यॉर्कर और बाउंसर का सही इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा पाटा पिच होने के कारण स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी मिल जाती है। ऐसे में दिल्ली और केकेआर के बीच मुकाबले में खूब चौके और छक्के देखने को मिल सकते हैं।

वहीं बात करें टॉस की तो इस पिच पर इसका कोई खास असर नहीं है। इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से 7 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है और 7 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को सफलता मिली है। ऐसे में इस मैदान पर किसी भी स्कोर को सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।

इस सीजन में खेला गया है एक मैच

विशाखापट्टनम के इस मैदान पर इस सीजन में अभी सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच था। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद दूसरी पारी में सीएसके की टीम ने 171 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली और सीएसके के बीच मुकाबले में कुल 362 रन बने थे। ऐसा ही कुछ दिल्ली-केकेआर के बीच मैच में भी देखने को मिल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.