Select Date:

बल्ले से होगा धमाल या गेंदबाज करेंगे कमाल, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच से पहले देखें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

Updated on 04-10-2023 01:58 PM
अहमदाबाद: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत गुरुवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (ENG vs NZ) के मुकाबले का साथ होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था। अब भारत में हो रही वर्ल्ड कप की शुरुआत भी इन दोनों टीमों के मुकाबले के साथ ही होगी। 2019 में टाई रहे वर्ल्ड कप फाइनल को ज्यादा बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड ने अपने नाम किया था।


कैसी होगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कुल 11 पिच हैं। इसमें काली और लाल दोनों मिट्टी की बनी पिच है। कुछ पिच पर तेज गेंदबाज को मदद है तो कुछ पर स्पिनर का कहर देखने को मिलता है। यहां कुछ ऐसे पिच हैं, जिसपर रन भी काफी बनते हैं। इस मुकाबले में जिस पिच का इस्तेमाल होगा माना जा रहा है कि उसपर काफी रन बनेंगे। इंग्लैंड के पास वैसे भी विस्फोटक बल्लेबाजी है। हालांकि न्यूजीलैंड भी कम नहीं है। टीम ने प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 346 का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

किसका पलड़ा रहेगा भारी?

पिछले महीने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 4 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। न्यूजीलैंड ने पहले मैच को अपने नाम किया था। लेकिन उसके बाद वह इंग्लैंड के सामने कहीं नहीं टिक पाई। दूसरे मैच को इंग्लैंड ने 79 रन, तीसरे को 181 रन और चौथे को 100 रन से अपने नाम किया था। आखिरी दोनों वनडे में इंग्लैंड ने 300+ का स्कोर बनाया था। वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी 300+ का स्कोर देखने को मिल सकता है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.