इमरान खान की गिरफ्तारी न होने से भी घबराई है सेना
पाकिस्तानी विशेषज्ञों के अनुसार, 14 मार्च को इमरान खान की गिरफ्तारी न होने से पाकिस्तानी सेना के सर्वोच्च अधिकारी दहशत में हैं। इमरान खान को आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया जाना था, जिसके कारण उनके समर्थकों द्वारा हिंसक विरोध किया गया था। इमरान खान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सरकार सेना के इशारे पर उनकी गिरफ्तारी करना चाहती है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार रोकने की बात करते हैं।
पाकिस्तानी सेना में व्यापक भ्रष्टाचार
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में राजनेताओं और सैन्य अधिकारियों को मुफ्त भूमि और अन्य रियायतों के तौर पर 17.4 बिलियन डॉलर खर्च किया गया है। पाकिस्तानी सेना तेल आयात से लेकर रियल एस्टेट समेत कई क्षेत्रों में देश की कुल अचल संपत्ति के 10 फीसदी की मालिक है। अफगानिस्तान सुलह के लिए पूर्व अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित राजदूत जल्माय खलीलजाद ने बताया कि कुछ देशों ने पहले ही पाकिस्तान में नियोजित निवेश को निलंबित कर दिया था। वहीं, आईएमएफ से मिलने वाले बेलआउट पैकेज पर भी बात नहीं बन सकी है।
