सांसदों से राष्ट्रपति के लिए अपील
आज राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण है, सभी सांसदों की तरफ से उमंग, उत्साह और ऊर्जा से भरा ये पल हो। मुझे विश्वास है कि सभी सांसद इस कसौटी पर खरे उतरेंगे। हमारी देश की वित्त मंत्री भी महिला हैं। वो कल आम बजट लेकर संसद में आएंगी। आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के बजट की तरफ न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का ध्यान है। डंवाडोल विश्व की आर्थिक परिस्थिति में भारत का बजट भारत के सामान्य लोगों की आशा को पूरा करने का प्रयास करेगा ही लेकिन विश्व जो आशा की किरण देख रहा है, उसे वो और अधिक प्रकाशमान नजर आए। मुझे भरोसा है कि निर्मला जी इन आशाओं को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।
तकरार तो हो पर तकरीर भी होनी चाहिए
सबसे पहले देश, सबसे पहले देशवासी, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बजट सत्र में भी तकरार भी रहेगी लेकिन तकरीर भी तो होनी चाहिए, मुझे विश्वास है कि विपक्ष के सभी साथी बड़ी तैयारी के साथ, बहुत अध्यय करके सदन में अपनी बात रखेंगे। सदन देश की नीति निर्धारण में बहुत ही अच्छी तरह से चर्चा करके अमृत निकालेगा और देश का काम निकलेगा।
