अयोध्या के राम मंदिर में पावर कट पर भी नहीं छाएगा अंधेरा जान लीजिए व्यवस्था
Updated on
27-01-2024 01:26 PM
नोएडा: मर्यादा पुरूषोत्तम राम की नगरी है अयोध्या। अयोध्या में नव-निर्मित राम मंदिर में बीते 22 जनवरी को ही प्राण प्रतिष्ठा हो गया है। अयोध्या में हुए भव्य राम मंदिर के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहयोगी बना है नोएडा का जैक्सन ग्रुप। इसने अयोध्या शहर के लिए सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशन का इंतजाम किया है। इससे पूरी अयोध्या नगरी रोशनी से जगमगाती रहती है। इस ग्रुप ने शहर को 750 केवीए और 500 केवीए सीपीसीबी IV+ मानकों वाले डीजल इंजन उपलब्ध कराकर यह गारंटी सुनिश्चित की मंदिर में बिजली की सप्लाई निर्बाध होती रहे। साथ ही पूरे शहर में एक लाख से भी ज्यादा सोलर मॉड्यूल भी लगाए हैं।
सोलर पावर प्लांट से ग्रीन एनर्जी
जैक्सन ग्रुप (Jakson Group) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डाइरेक्टर समर गुप्ता के मुताबिक राम नगरी को बिजली आपूर्ति करने में सहभागी बनने का अवसर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy Ltd) के जरिये मिला है। इसी के तहत वहां 40एमडब्ल्यू एसी/57.6 एमडब्ल्यूडीसी क्षमता का सोलर पावर प्लांट (40 MWac/57.6MWdc Solar Power Plant) लगाया गया है। साथ ही पूरे अध्योध्या शहर में एक लाख से भी ज्यादा सोलर मॉड्यूल लगाए गए हैं। ये सभी सोलर मॉड्यूल (Solar Modules) कंपनी की नोएडा स्थित फैक्ट्री में ही बने हैं।
अयोध्या की सेवा का अवसर
गुप्ता का कहना है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के साथ हुई साझेदारी ने ऊर्जा के नवीनीकृत स्रोत्र वाले क्षेत्र में जैक्सन ग्रुप की स्थिति को सुदृढ़ बनाया है। साथ कंपनी को अयोध्या एवं राम मंदिर की सेवा का अवसर मिला है। ग्रुप राज्य सरकार के सोलर ऊर्जा को अपनाने के लक्ष्य के साथ भी चल रहा है। कंपनी यह अवसर प्रदान करने के लिए एनटीपीसी का शुक्रगुजार है। जैक्सन ग्रुप मानता है कि यह टिकाऊ साझेदारी और स्थाई विकास की प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
नोएडा प्लांट का होगा विस्तार
जैक्सन ग्रुप ने नोएडा स्थित पूरी तरह से ऑटोमेटेड सोलर मॉड्यूल फैसिलिटी का विस्तार करने की घोषणा भी की है। अब इसकी विस्तारित क्षमता 2500 मेगावॉट की होगी। उल्लेखनीय है कि ग्रुप ने अयोध्या में हाल ही में खोले गए महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 250 केडब्ल्यू क्षमता वाला रूफटॉप सोलर लगाया है। यह दोनों कार्य कंपनी की उस अटल प्रतिबद्धता का प्रमाण जिसके तहत वह क्लीन एनर्जी की मांग को पूरा करेगी। इसके साथ ही कंपनी को भारत सरकार की राष्ट्रीय महत्व के जल जीवन मिशन और आरडीएसएस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में करीब 2,000 करोड़ रुपए की परियोजना मिली है। इस समय कंपनी उस प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…