दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में अभी नहीं होगी बारिश, भीषण गर्मी और लू से होगा सामना, IMD की ताजा रिपोर्ट पढ़ लीजिए
Updated on
19-05-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत का मौसम कुछ अजीब ही बना हुआ है। मई के शुरुआत में बारिश से लेकर धूल भरी आंधी और अब भीषण गर्मी, कहें तो लोगों ने इस महीने मौसम के कई रंग देख लिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बीती रात एक बार फिर हल्की बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट ने गर्मी के तेवर कम नहीं किए है। देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो वहां भी गर्मी ने परेशान कर रखा है। आज भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने वाला है। बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है।
राजधानी दिल्ली का हाल जान लीजिए
दिल्ली-एनसीआर में 19 मई से लेकर 24 मई तक मौसम लगभग सामान्य ही रहेगा। हां इस दौरान तेज हवाएं जरूर चल सकती हैं। आज की बात करें तो आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 और 21 मई को आसमान साफ रहेगा वहीं, 22,23 और 24 मई को आंशिक तौर पर बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है। तापमान की बात करें तो 19 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में दो दिन पहले धूल भरी आंधी ने पलूशन को जरूर बढ़ाया था लेकिन, रात की हल्की बारिश ने प्रदूषण में कमी लाने का काम किया है।
इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग यानी आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों की बात करें तो यहां अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की बात कही गई है। आईएमडी ने इसके अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में आज और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। इन राज्यों में तापमान में वृद्धि के साथ तेज हवाओं का दौर देखा जा सकता है। वहीं दिन में लू चलने का भी अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 5 दिन तक तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा। इसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री की वृद्धि देखी जा सकती है।
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…