Select Date:

दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए नहीं होगी चार्जिंग स्टेशनों की कमी

Updated on 13-01-2023 05:29 PM
नई दिल्ली: दिल्ली में कुल बिकने वाले वाहनों में से अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों का हिस्सा बढ़कर 5.6 प्रतिशत तक हो गया है और हर महीने इस आंकड़े में इजाफा देखने को मिल रहा है। ई-वीकल बढ़ने पर अब चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।दिल्ली सरकार ने चार्जिंग इन्फास्ट्रक्चर को लेकर कई स्तर पर तैयारी की है और चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। हाल ही में परिवहन विभाग ने क्लस्टर बस डिपो पर चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग सुविधा के लिए कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ एमओयू साइन किया है और 14 क्लस्टर डिपो में दोपहिया, तीन पहिया और कारों के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि 14 बस डिपो की लिस्ट में जल्द ही कुछ और डिपो को भी शामिल किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा बस डिपो में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाना है। साथ ही प्राइवेट इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर और बड़े आईएसबीटी पर भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
    14 क्लस्टर बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन
    जिन 14 क्लस्टर बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए एमओयू साइन किया गया है, उनमें रानी खेड़ा-1, रानी खेड़ा-2 और रानी खेड़ा- 3 का क्लस्टर बस डिपो शामिल है। इसके साथ ही राजघाट, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, बवाना सेक्टर-1, बवाना सेक्टर-5, कंझावला, कैर, ढिचाऊं कलां, द्वारका सेक्टर- 22, रेवला खानपुर और छतरपुर में क्लस्टर बस डिपो के परिसर में सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। एक समय में 20 से 25 गाड़ियां की चार्जिंग की व्यवस्था हो सकती है। दिल्ली में पेट्रोल पंप, बस डिपो व टर्मिनल, सभी पार्किंग एरिया और डीएमआरसी की साइट्स पर भी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

    सभी तरह की ई-गाड़ियों के लिए चार्जिंग सुविधा
    14 क्लस्टर बस डिपो में से हर एक डिपो में 6 चार्जिंग पॉइंट्स होंगे। इनमें से तीन चार्जिंग पॉइंट दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए होंगे। जबकि तीन चार्जिंग पॉइंट्स चौपहिया वाहनों के लिए होंगे। इन सभी चार्जिंग पॉइंट्स की उपलब्धता के बारे में दिल्ली सरकार के वन दिल्ली ऐप से भी जानकारी मिल सकेगी। दिल्ली में चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और ईवी इको सिस्टम को बढ़ाने और सुधारने के लिए बस डिपो में उपलब्ध जमीन का उपयोग करने का फैसला लिया गया है।
    प्राइवेट इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर
    दिल्ली में प्राइवेट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। दिल्ली सरकार को प्राइवेट इलेक्ट्रिक वीकल चार्जर लगवाने के लिए अलग-अलग सोसायटीज, बड़े स्टोर से भी आवेदन मिल रहे हैं। बिजली कंपनियों को अभी तक 200 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। दिल्ली में ईवी चार्जर लगाने के लिए पहले 30 हजार आवेदकों को दिल्ली सरकार 6000 रुपये की सब्सिडी भी देगी।

    वर्कप्लेस और तीनों बड़े आईएसबीटी
    दिल्ली सरकार ने वर्कप्लेस पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दी है। साथ ही, तीनों बड़े बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। कश्मीरी गेट, सराये काले खां और आनंद विहार बस स्टेशनों में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इसके अलावा द्वारका में बनने वाले बस अड्डे में भी चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यहां पर बसों के साथ-साथ कार-स्कूटर और दूसरी गाड़ियों के लिए भी चार्जिंग फैसिलिटी होगी। बस अड्डे की पार्किंग में कार-स्कूटर के लिए चार्जिंग स्टेशन होंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.