होली पर नहीं होगी टिकटों की मारामारी, रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Updated on
09-03-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। हर बार की तरह इस बार भी रेलवे होली को मौके पर भारी भीड़भाड़ को देखते हुए कुछ होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। उत्तर रेलवे ने दस होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें से छह ट्रेन दिल्ली से चलाई जा रही हैं। नई दिल्ली से उधमपुर, कटड़ा, बनारस, टुंडला, पानीपत और आगरा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसी तरह कटड़ा से वाराणसी, बनारस से हावड़ा, सहारनपुर से अंबाला और वाराणसी से लखनऊ के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यहां देखिए पूरी डिटेल...
रेलवे के मुताबिक नई दिल्ली से उधमपुर (शहीद कैप्टन तुषार महाजन) के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04033 नई दिल्ली से 22 और 29 मार्च को चलेगी जबकि ट्रेन संख्या 04034 उधमपुर से इसे 23 और 30 मार्च को चलाया जाएगा। यह सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना कैंट, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशन पर रुकेगी। इसी तरह नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए एक खास ट्रेन चलाई जा रही है। यह नई दिल्ली से 24 से से 31 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। वापसी में यह 25 से एक अप्रैल के बीच प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को चलेगी।
टुंडला, पानीपत और आगरा के लिए स्पेशल ट्रेन
दिल्ली जंक्शन से वाराणसी के बीच भी होली के मौके पर एक स्पेशल गाड़ी चलाई जाएगी। इसे हफ्ते में तीन दिन चलाया जाएगा। दिल्ली से यह 21 से 30 मार्च के दौरान सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी जबकि वाराणसी से 22 से 31 मार्च के बीच मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। साथ ही दिल्ली से टुंडला, पानीपत और आगरा कैंट के लिए भी 21 से 24 मार्च के बीच रोजाना होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। साथ ही कटड़ा से वाराणसी के लिए भी एक वीकली ट्रेन चलाई जा रही है। यह रविवार को कटड़ा से और मंगलवार को वाराणसी से खुलेगी। इसी तरह हावड़ा से बनारस के लिए भी एक होली स्पेशल चलाई जाएगी। यह 23 मार्च को चलेगी। रास्ते में यह बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी स्टेशन पर रुकेगी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…