माही भाई की वजह से मेरे आउट होने की दुआएं होंगी, CSK फैंस पर रविंद्र जडेजा का बड़ा आरोप
Updated on
11-05-2023 08:08 PM
चेन्नई: दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल प्लेऑफ की दिशा में अगला कदम रख दिया है। चेन्नई के आठ विकेट पर 167 रन के जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। मुकाबले में धोनी ने नौ गेंदों में ताबड़तोड़ 20 रन बनाए। जीत के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान रविंद्र जडेजा से जब एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजाक-मजाक में ही अपने साथ होने वाले सौतेले व्यव्हार की शिकायत कर डाली, जिसके बाद माहौल मजेदार हो गया।
16 गेंद में 21 रन बनाने के बाद एक विकेट चटकाने वाले रविंद्र जडेजा ने कहा कि, 'जब मैं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आता हूं तो दर्शक निराश हो जाते हैं और माही भाई के नाम के नारे लगाते हैं। कल्पना कीजिए कि अगर मैं ऊपर बल्लेबाजी करता हूं, तो वे मेरे आउट होने का इंतजार करेंगे।' यह बोलते हुए जडेजा के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी। दूसरी ओर इस शानदार जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संतुष्ट नजर नहीं आए और अपनी बैटिंग यूनिट की गलतियां गिनाने लगे।
धोनी ने कहा कि बल्लेबाजी में उनकी टीम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नौ गेंद पर 20 रन बनाने वाले धोनी ने कहा ,‘‘ मेरा काम कुछ चौके छक्के लगाना है । जितनी भी गेंद खेल रहा हूं , उसमें योगदान देकर खुश हूं। दूसरे हाफ में गेंद काफी टर्न ले रही थी। हमारे स्पिनरों ने सीम का पूरा फायदा उठाया। मैं चाहता था कि गेंदबाज सिर्फ विकेट की तलाश में नहीं रहे बल्कि अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें डालें। बल्लेबाजी ईकाई के रूप में हम बेहतर कर सकते थे। कुछ ऐसे शॉट थे, जिन्हें इस पिच पर नहीं खेलना चाहिए था। अच्छी बात यह है कि मोईन और जडेजा को बल्लेबाजी का मौका मिला। आखिरी चरण से पहले सभी को बल्लेबाजी का अभ्यास मिल गया है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…