भारत-ग्रीस दोस्ती से बढ़ेगी एर्दोगान की टेंशन
परमाणु हथियारों से लैस पाकिस्तान और तुर्की के बीच बढ़ती दोस्ती को करारा जवाब देने के लिए ग्रीस भारत के साथ सुरक्षा गठजोड़ बनाने पर जोर दे रहा है। तुर्की रूस से एस-400 सिस्टम खरीद चुका है जिससे ग्रीस टेंशन में है। ग्रीस इसके जवाब में फ्रांस से राफेल फाइटर जेट खरीद रहा है जो भारत भी इस्तेमाल करता है। भारत एस-400 के साथ अपने अनुभवों को ग्रीस के साथ साझा कर सकता है, इससे उसे तुर्की के खतरे से निपटने में आसानी होगी।
