Select Date:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हुए ये 2 खिलाड़ी

Updated on 27-09-2022 06:02 PM

कोविड 19 से उबरने में नाकाम रहने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में एंट्री मिली है। हालांकि, अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। शाहबाज को हार्दिक पंड्या की जगह टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें इस सीरीज से आराम दिया गया है।  

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज 28 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में शुरू हो रही है। ऑलराउंडर दीपक हुड्डा पीठ की जकड़न के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। राष्ट्रीय चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल करने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''शमी कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत है और इसलिए वह दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से बाहर होंगे। उमेश यादव दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए शमी के विकल्प के तौर पर टीम में बने रहेंगे।'' 

हालांकि, यह पूछे जाने पर कि हार्दिक पांड्या के स्थान पर शाहबाज को क्यों चुना गया है तो इस पर सूत्र ने कहा, ''क्या कोई तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है जो हार्दिक की जगह ले सकता है। राज बावा को बहुत कम अनुभव है और इसलिए हमने उन्हें अनुभव दिलाने के लिए भारत ए टीम में रखा। उन्हें निखरने के लिए समय की जरूत है। मुझे कोई दूसरा नाम बताओ?''

हुड्डा के भी सीरीज से बाहर होने के कारण चयनकर्ताओं ने शायद सोचा होगा कि एक बल्लेबाज बेहतर विकल्प रहेगा। सूत्र ने कहा, ''शाहबाज एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ के एक अच्छे स्पिनर भी हैं। वह बैकअप की तरह हैं, अगर अक्षर को 10 दिन में छह टी20 अंतरराष्ट्रीय के कारण किसी मैच में आराम की जरूरत पड़ी तो। इस दौरान देश भर में यात्रा करनी होगी।” माना जा रहा है कि चयनकर्ता और बीसीसीआई के आला अधिकारी हाल के दिनों में चोट के इतने मामलों से नाखुश हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.