Select Date:

हिमाचल में ये 21 नेता बढ़ा रहे भाजपा की टेंशन

Updated on 02-11-2022 06:19 PM

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है और उम्मीदवारों की ओर से नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो चुका है। इसके साथ ही चुनाव की तस्वीर भी साफ हो चुकी है कि किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है। इस बीच भाजपा 68 सीटों वाले राज्य में 21 सीटों पर बागियों से ही घिरी दिख रही है। पार्टी की ओर से तमाम कोशिशें की गईं ताकि बागियों को मनाया जा सके। कुल्लू से महेश्वर सिंह और धर्मशाला से अनिल चौधरी जैसे नेताओं को मनाकर बिठा भी लिया गया। इसके बाद भी देहरा, इंदौरा, मंडी और हमीरपुर जैसी सीटों पर बागी भाजपा को टेंशन दे रहे हैं। 


ऐसी कुल 21 विधानसभा सीटें हैं, जहां से बागियों ने चुनाव लड़ने का दम भरा है। इनमें से एक सीट बंजार की भी है, जहां से महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह बागी होकर उतरे हैं। खुद महेश्वर सिंह चुनाव में नहीं हैं, लेकिन बेटे बागी के तौर पर सामने हैं। इसके अलावा आनी से विधायक किशोरी लाल सागर, देहरा से विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर, इंदौरा से पूर्व विधायक मनोहर धीमान, किन्नौर से पूर्व भाजपा विधायक तेजवंत नेगी ने पार्टी के फैसले के खिलाफ चुनावी समर में उतरने का निर्णय लिया है। इन सभी नेताओं की इलाके में एक पैठ रही है और पूर्व विधायक रहने के चलते काडर पर भी प्रभाव रहा है। हालांकि देखना होगा कि अपने दम पर वे भाजपा को क्या नुकसान पहुंचा पाते हैं।


बागियों की यह लिस्ट कहीं लंबी है। फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर, बिलासपुर से सुभाष शर्मा, मंडी सदर से भाजपा नेता प्रवीण शर्मा, कुल्लू सदर से राम सिंह और नाचन से भाजपा नेता ज्ञान चंद भी बागी उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। इनके अलावा भाजपा नेताओं में धर्मशाला से विपिन नेहरिया हैं, जो भाजपा के एसटी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। वहीं कांगड़ा से कुलभाष चौधरी, मनाली से महेंद्र सिंह ठाकुर, बड़सर से संजीव शर्मा, हमीरपुर से नरेश दर्जी, भोरंज से पवन कुमार और रोहडू से राजेंद्र धीरटा चुनाव लड़ेंगे। चंबा सदर से भाजपा नेता इंदिरा कपूर, हमीरपुर से आशीष शर्मा भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।


कांग्रेस के भी 6 बागी मैदान में, कई रह चुके हैं विधायक

बागियों का सामना कांग्रेस को भी करना पड़ रहा है, लेकिन भाजपा के मुकाबले यह संख्या काफी कम है। पच्छाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, ठियोग से पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा, पूर्व मंत्री दिवंगत जयबिहारी लाल खाची के बेटे विजय पाल खाची, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट और आनी से परस राम निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। ये सभी नेता कांग्रेस से जुड़े रहे हैं, लेकिन टिकट न मिलने से खफा होकर निर्दलीय ही चुनौती दे रहे हैं। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.