Select Date:

ये 5 मौके जब घटिया करतूत पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हुई थू-थू, मैदान पर सारी हदें पार

Updated on 09-02-2024 01:09 PM
​खेल के मैदान पर दो टीमों के बीच हमेशा प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती है। कई बार एक दूसरे को हराने के लिए टीमें अपना सब कुछ झोंक देती है, लेकिन इसी कड़ी कभी कभार खिलाड़ी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते हैं और अपनी हद को पार जाते हैं। हालांकि मैदान पर खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना का सम्मान करना चाहिए, लेकिन कुछ मौके ऐसे जब खिलाड़ी आपस ही में झगड़ पड़े। ताता मामला अंडर-19 महिला सैफ कप के फाइनल का अभी चर्चा में है, लेकिन हम बात करेंगे क्रिकेट के मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच हुई 5 बड़े विवाद के बारे में।

अंड-19 विश्व कप 2020 में हुआ था भारी बवाल

भारत और बांग्लादेश के बीच राइवलरी पिछले कुछ सालों से बढ़ती ही जा रही है। खेल के मैदान पर बांग्लादेशी टीम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बहुत ही घटिया है, लेकिन मैदान पर जब वह उतरते हैं वह हमेशा लड़ने के लिए आतुर रहते हैं। ऐसा ही कुछ था साल 2020 के अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में हुआ था। बांग्लादेश की टीम किसी तरह फाइनल में भारत को हारने में सफल रही थी। इसके बाद जीत की जश्न में घमंड से चूर बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अबशब्द बकना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बल्ले और स्टंप लेकर आमने-सामने आ गए। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में बांग्लादेशी प्लेयर्स की इस घटिया हरकत की आलोचना हुई और बाद में टीम के कप्तान को माफी मांगनी पड़ी थी।

हरमनप्रीत कौर के साथ खुलेआम हुई थी बेईमानी
जुलाई 2023 में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के दौरे पर गई थी। इस दौरे पर भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत अंपायर की बेईमानी को देखकर बुरी तरह से भड़क गईं थी। इस कारण गुस्से में उन्होंने अपने बैट को स्टंप पर मार दिया। सीरीज के तीसरे वनडे में हरमनप्रीत कौर को अंपायर ने गलत तरीके से आउट दिया था, जिसके कारण मैच टाई हो गया और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। इसके बाद हरमनप्रीत ने मेजबान बांग्लादेश को भी कटघरे में खड़ा किया, क्योंकि मैच में दोनों लोकल थे एक भी आईसीसी पैनल के क्यों नहीं थे।

जीत से पहले ही मुशफिकुर रहीम करने लगे थे नागिन डांस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 2016 टी20 विश्व कप में मुशफिकुर रहीम का नागिन डांस को भला कौन भूल सकता है। इस मैच के आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या के खिलाफ रहीम ने पहली गेंद पर चौका जड़ दिया था। इसके बाद मुशफिकुर रहीम डांस करने लगे जबकि मैच खत्म नहीं हुआ था। हालांकि अंतिम गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने चमत्कारिक रन आउट कर बाजी को पलट दिया। उसके बाद हार्दिक पंड्या ने रहीम के सामने ऐसा जश्न मनाया है कि वह अपना सिर नीचे करते हुए वापस पवेलियन लौटे।

नजमुल इस्लाम ने नागिन डांस कर धवन को किया था ट्रोल
साल 2018 में नजमुल इस्लाम का वह नागिन डांस तब वायरल हुआ था जब शिखर धवन को आउट करने के बाद अपनी बेहुदगी दिखाई थी। नजमुल के इस नागिन डांस को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई है। घमंडी नजमुल इस्लाम के नागिन डांस के बावजूद टीम इंडिया ने इस मैच को अपने नाम किया था। भारत के बाद जब श्रीलंका के खिलाफ मैच हुआ था तो भी बांग्लादेश ने ऐसी ही हरकत की थी जिसके बाद दोनों टीमों के बीच विवाद बढ़ गया था।

कप्तान उदय सहारन को बांग्लादेशी दिखा रहे थे आंख
हालिया विवाद अंडर-19 विश्व कप 2024 में भी हुआ है। टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन ग्रुप स्टेज के मैच में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने एक बार फिर से बदतमीजी की। दरअसल मैच में जब आदर्श सिंह और उदय सहारन के बीच साझेदारी बढ़ रही थी तो बांग्लादेशी खिलाड़ी चिढ़ गए। ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कप्तान उदय सराहन को उकसाना शुरू कर दिया। बांग्लादेश के अरिफुल इस्लाम और कप्तान महफुजुर रहमान रब्बी के साथ एक और खिलाड़ी उदय सहारन को आंख दिखाने लगे। ऐसे में भारतीय कप्तान भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी अकेले तीन-तीन बांग्लादेशी खिलाड़ियों को अकल ठिकाने लगा दी और वापस उन्हें फील्डिंग के लिए भेज दिया। इस दौरान अंपायर ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.