Select Date:

किस्मत के बाजीगर ये5 खिलाड़ी, पिछले सीजन में थे नेट बॉलर इस बार मैदान पर दिखाएंगे जलवा

Updated on 30-03-2023 07:22 PM
आईपीएल 2023 का एक्शन शुरू ही होने वाला है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का पहला मैच 31 मार्च को खेला जाएगा। इस सीजन के लिए पिछले साल दिसंबर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। उसमें बड़े-बड़े नामों पर बोली लगी थी। इसके साथ ही कुछ ऐसे खिलाड़ियों की भी किस्मत खुली थी, जो पिछले सीजन में नेट्स बॉलर थे। हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले साल नेट बॉलर थे। इस बार मैदान पर खेलने नजर आ सकते हैं।

​कुलवंत खेजरोलिया​

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। पिछले सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। 30 साल के कुलवंत अभी तक 5 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रह चुके हैं।

​निशांत सिंधु​

ऑलराउंडर निशांत अंडर-19 वर्ल्ड कप 2021 जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने नेट बॉलर के रूप में उन्हें अपने साथ रखा था। इस बार नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 60 लाख में खरीदा। धोनी की टीम सिंधू को रविंद्र जडेजा के बैकअप के रूप में देख रही है।

​मोहित शर्मा​

आईपीएल में पर्पल कैप जीत चुके मोहित शर्मा पिछले साल गुजरात टाइटंस के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका में थे। गुजरात टीम मैनेजमेंट मोहित की बॉलिंग से प्रभावित हुई। यही वजह रही कि इस बार नीलामी में उन्हें 50 साल रुपये में खरीद लिया। वह भारत के लिए भी खेल चुके हैं।

​मुकेश कुमार​

बंगाल के लिए घरेलू मैच खेलने वाले मुकेश कुमार पिछले साल तक दिल्ली कैपिटल्स के नेट बॉलर थे। घरेलू मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में भी जगह मिली और किस्मत बदल गई। उन्होंने भारत के लिए डेब्यू तो नहीं किया। लेकिन नीलामी में 5.75 करोड़ की बड़ी बोली लगी। वह दिल्ली के लिए ही खेलते नजर आएंगे।

​जोशुआ लिटिल​

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर थे। इस बार उन्हें 4.4 करोड़ में गुजरात ने खरीद लिया। वह इस समय दुनिया के टॉप टी20 गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक भी लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.