महिंद्रा की स्कॉर्पियो समेत इन 5 एसयूवी की धड़ाधड़ बिक्री, करीब 3 लाख लोगों को डिलीवरी का इंतजार
Updated on
14-11-2023 03:15 PM
Mahindra Cars Waiting Period And Delivery: महिंद्रा की एसयूवी के लिए जबरदस्त मारामारी हो रही है। जी हां, भले महिंद्रा की अलग-अलग एसयूवी की डिलीवरी में देरी हो, लेकिन हर महीने हजारों लोग इन्हें बुक कराते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिंद्रा एसयूवी की करीब 3 लाख बुकिंग पेंडिंग हैं और इनमें सबसे ज्यादा स्कॉर्पियो सीरीज (स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक) पर करीब 1.2 लाख यूनिट है। इसके बाद एक्सयूवी300, बोलेरो, बोलेरो नियो, एक्सयूवी300, थार और एक्सयूवी400 जैसी एसयूवी के लिए भी अच्छा-खासा वेटिंग पीरियड हो गया है।
स्कॉर्पियो सीरीज की सबसे जबरदस्त डिमांड सबसे पहले आपको बताते हैं कि महिंद्रा कंपनी की एसयूवी की हर महीने कितनी यूनिट बुक होती है तो सबसे ज्यादा स्कॉर्पियो सीरीज की डिमांड है। स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन की संयुक्त रूप से हर महीने करीब 17 हजार लोग बुक कराते हैं और मौजूदा समय में करीब 1.2 लाख लोग इन एसयूवी की डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहे हैं।
थार और एक्सयूवी700 का भी क्रेज महिंद्रा थार के चाहने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। हर महीने करीब 10 हजार लोग थार को बुक कराते हैं और मौजूदा समय में 75 हजार से ज्यादा ग्राहक थार के अलग-अलग वेरिएंट्स की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, महिंद्रा की धांसू एसयूवी एक्सयूवी700 को हर महीने करीब 9 हजार लोग बुक कराते हैं और 70 हजार से ज्यादा लोग इस समय इस पावरफुल एसयूवी को घर लाने की प्रतिक्षा में हैं।
एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 के साथ ही बोलेरो की भी अच्छी बिक्री महिंद्रा की किफायती एसयूवी बोलेरो और बोलेरो नियो की संयुक्त रूप से हर महीने 9 हजार लोग बुक कराते हैं और 11 हजार से ज्यादा लोग फिलहाल इनकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एक्सयूवी300 और एक्सयूवी400 की हर महीने 6 हजार यूनिट से ज्यादा बुकिंग होती है और 10 हजार से ज्यादा लोग फिलहाल इसकी डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहे हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…