Select Date:

T20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद भारत के ये 7 खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश

Updated on 11-11-2022 06:01 PM

ICC T20 World Cup 2022 का सफर टीम इंडिया के लिए जिस तरह से समाप्त हुआ, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लीग फेज में सबसे ज्यादा 4 मुकाबले जीतने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में चारों खाने चित हो गई। भारत के 6 गेंदबाज इंग्लैंड के एक बल्लेबाज तक को आउट नहीं कर पाए। इस बीच भारतीय टीम के 7 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटने वाले हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी न्यूजीलैंड जाएंगे। 


दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना था, जिसके लिए टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। बीसीसीआई ने कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया था, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम के 9 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड भेजने का फैसला किया था। यही वजह है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत कुल 7 खिलाड़ी भारत लौटने वाले हैं। माना ये भी जा रहा है कि इनमें से दो खिलाड़ियों को शायद ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिले।   


टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, ओपनर केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, स्पिनर आर अश्विन, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को स्वदेश लौटने वाले हैं। इनमें से दिनेश कार्तिक और आर अश्विन को शायद ही अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चुना जाएगा। इतना ही नहीं, टीम इंडिया का पूरा कोचिंग स्टाफी भी बदला हुआ नजर आएगा, क्योंकि उन्हें भी आराम दिया गया है। वीवीएस लक्ष्मण एंड कंपनी न्यूजीलैंड जाएगी।  


टीम इंडिया नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन T20I और इतने ही मैचों की ODI सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 3 मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत 18 नवंबर से होगी। सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज 25 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी।


न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत की टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक। 


न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल , कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और उमरान मलिक।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.