Select Date:

ये हैं टॉप 10 बेस्ट इंडियन वेब सीरीज, 'रॉकेट ब्वॉयज' से एस्पिरेंट्स' तक, कौन सी नहीं देखी?

Updated on 20-05-2023 09:53 PM
अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कोई वेब सीरीज देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं कि क्या देखें और क्या नहीं! तो कोई बात नहीं। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं टॉप 10 बेस्ट इंडियन वेब सीरीज, वो भी हिंदी में। इन्हें IMDb की रेटिंग के हिसाब से रैंक किया गया है। इनमें आपको सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर इंस्पिरेशनल शोज तक देखने को मिलेंगे।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'रॉकेट ब्वॉयज' का नाम शामिल है, जिसे IMDb पर 10 में से 8.9 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा 10वें नंबर पर पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल स्टारर 'मिर्जापुर' शामिल है। चलिए फिर देर किस बात, लिस्ट पढ़ लीजिए और जो वेब सीरीज अपने मिस कर दी है, उसे इस वीकेंड घर बैठकर आराम से देख डालिए।
1. रॉकेट ब्वॉयज
डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा और डॉक्टर विक्रम साराभाई की जिंदगी पर बेस्ड है ये वेब सीरीज, वो शख्स, जिन्होंने इतिहास बदल दिया। इस शो में जिम सरभ, सबा आजाद सहित कई स्टार्स हैं। इसका दूसरा सीजन भी आ चुका है। आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं।
2. द फैमिली मैन
इस शो के चर्चे खूब हुए थे। इसके डायलॉग्स तक हिट हो गए थे। हर तरफ मीम छा गए थे। जी हां हम बात कर रहे हैं 'द फैमिली मैन' की, जिसमें मनोज बाजेपयी सहित कई स्टार्स ने दमदार एक्टिंग की। अब इसके तीसरे सीजन का फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
3. एस्पिरेंट्स
अगर आप ये देखना चाहते हो कि देश की सेवा करने की चाहत लेकर UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स की जिंदगी कैसी होती है, वो किन-किन चुनौतियों से गुजरते हैं, कितना इमोशनल ट्रॉमा होता है, कितनी मस्ती होती है तो आप 'एस्पिरेंट्स' वेब सीरीज देख सकते हैं। इस शो को बहुत पसंद किया गया। इसके गाने भी खूब हिट हुए। इसमें नवीन कस्तूरिया, अभिलाष थपलियाल और सनी हिंदुजा सहित कई स्टार्स हैं। ये शो आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
4. पाताल लोक
ये एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है। इसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, ईश्वक सिंह और अभिषेक बनर्जी ने दमदार एक्टिंक की है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसे IMDb पर 10 में से 8 रेटिंग मिली है।

5. असुर: वेलकम टू योर डार्क
इस शो को IMDb पर 10 में से 8.4 की रेटिंग मिली है। इस क्राइम-ड्रामा और मिस्ट्री शो में अरशद वारसी, अनुप्रिया गोएंका और रिद्धी डोगरा सहित कई सिलेब्स हैं। आप इसे वूट पर देख सकते हैं।
6. कोटा फैक्ट्री
ब्लैक एंड व्हाइट में बना ये शो वेब सीरीज की दुनिया में सुपरहिट है। इसमें उन बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जो इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा जाते हैं और वहां हकीकत से उनका सामना होता है। कोई चमक जाता है तो कोई पीछे रह जाता है। इस शो को IMDb पर 10 में से 9 रेटिंग मिली है। इसमें मयूर मोरे, जितेंद्र कुमार, रंजन राज और आलम खान जैसे स्टार्स हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अब इसका तीसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है।
7. स्कैम 1992
इस शो को IMDb पर 10 में से 9.3 रेटिंग मिली है। इसमें हर्षद मेहता की कहानी दिखाई गई है, जो दिल छू लेने वाली है। इसमें प्रतीक गांधी, हेमंत खेर जैसे स्टार्स हैं। अगर आपने अभी तक ये मास्टरपीस नहीं देखा है तो इस वीकेंड इसे देखने का प्लान बना सकते हैं।
8. अनदेखी
इस क्राइम शो में हर्ष छाया, सूर्या शर्मा, आंचल सिंह और अंकुर राठी जैसे स्टार्स हैं। इस शो को IMDb पर 10 में से 7.9 रेटिंग मिली है। आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं।
9. कैंडी
रॉनित रॉय, ऋचा चड्ढा और मनु ऋषि चड्ढा स्टारर इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसे IMDb पर 10 में से 8.3 रेटिंग मिली है। आप इसे वूट एप पर देख सकते हैं।
10. मिर्जापुर
जिस समय ये शो आया था, उस समय इंडिया में ओटीटी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा था। इस शो ने खूब नाम कमाया। इसे IMDb पर 10 में से 8.5 की रेटिंग मिली है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसे स्टार्स ने दमदार एक्टिंग की है। इसके तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.