प्रति व्यक्ति आय में हो रहे ये बदलाव, RBI ने बताया तेजी से ग्रोथ के पीछे क्या है वजह
Updated on
20-03-2024 01:07 PM
नई दिल्ली: मार्च 2024 के महीने के लिए भारतीय रिजर्व बैं के बुलेटिन के मुताबिक, प्रति व्यक्ति आय में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। आरबीआई ने एमएमसीजी सेक्टर में संभावित नरमी और प्रति व्यक्ति आय वितरण में बदलाव के साथ इंडियन इकॉनमी के लिए बेहतर हो रही बातों पर रोशनी डाली है। स्टेट ऑफ इकॉनमी पर एक लेख में यह कहा गया है कि छोटे शहरों में अवसरों के कारण ग्रोथ हो रही है। सभी लाइफस्टाइल सेग्मेंट में बिजनेस ग्रोथ दिखाई दे रही है। मार्केट रिसर्च से संकेत मिलता है कि घरेलू फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स सेक्टर अगले छह महीनों में मॉडरेट ग्रोथ देख सकता है। दूसरी ओर, प्रीमियम कंज्यूमर बिजनेस के लिए डिमांड आउटलुक मजबूत है और ग्रोथ की लय मीडियम टर्म में बनी रहने की उम्मीद है। आरबीआई बुलेटिन में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि प्रति व्यक्ति आय में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। हालांकि इंफ्लेशन को तेजी से घटाकर चार फीसदी तक लाने के भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य की दिखा में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बाधा बन रही हैं।
महंगाई बन रही बाधा
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित रिटेल महंगाई रिटेल महंगाई दिसंबर से घट रही है। फरवरी में यह 5.09 फीसदी थी। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा की अगुवारई में एक टीम ने अपने लेख में कहा, भले ही डेडलाइन इंफ्लेशन में व्यापक नरमी के साथ महंगाई लगातार घट रही है, लेकिन खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों के दबाव के चलते इसे तेजी से चार फीसदी पर लाने में बाधा पैदा हो रही है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बढ़ाया गया है। अनुमान लगाया गया है कि FY25 में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.4 फीसदी रह सकती है। इससे पहले फरवरी में पॉलिसी में आरबीआई ने इस अवधि के लिए अनुमान को 7 फीसदी पर रखा था।
डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में इजाफा
चालू वित्त वर्ष में 17 मार्च तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 19.88 फीसदी बढ़कर 18.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी है। बताया गया है कि 17 मार्च तक कुल कलेक्शन 18,90,259 करोड़ रुपये रहा है, जिससे 9,14,469 करोड़ रुपये कॉरपोरेट टैक्स और पर्सनल इनकम टैक्स के अलावा 9,72,224 करोड़ रुपये का सिक्युरिटी लेनदेन टैक्स भी शामिल है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…