Select Date:

आतंकी अशफाक से पहले इन गुनहगारों को भी दी जा चुकी है फांसी, देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

Updated on 20-02-2023 06:07 PM
नई दिल्ली : लालकिले पर हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकी आरिफ के फांसी की संभावना बढ़ गई है। आतंकवादी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक को फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन सक्रिय हो गया है। जेल प्रशासन की तरफ से निचली अदालत को पत्र लिखा गया है। पत्र के बाद अशफाक की फांसी की सजा का दिन मुकर्रर करते हुए उसके लिए डेथ वॉरंट जारी हो सकता है। खास बात है कि फिलहाल किसी भी अदालत में फांसी से संबंधित इसकी कोई भी याचिका विचाराधीन नहीं है। ऐसे में नजर डालते हैं उन आतंकियों के बारे में जिन्हें आतंक के मामले में फांसी की सजा हो चुकी है।

श्रीनगर जेल में सुरंग खोद भागा था भट्ट

मकबूल भट्ट जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तरहगाम गांव का रहने वाला था। उसने अपनी पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉलेज, श्रीनगर से पूरी की थी। इसके बाद वहआगे की पढ़ाई के लिए पेशावर यूनिवर्सिटी चला गया था। उसके बाद वहीं से ब्रिटेन निकल गया। उसने बर्मिंगम में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ)की स्थापना की। बाद में उसने जम्मू कश्मीर नैशनल लिबरेशन फ्रंट (जेकेएनएलएफ) का भी गठन किया। इस संगठन ने भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले करने वाले प्रभावी संगठन के रूप में पहचान बनाई। 14 सितंबर 1966 को मकबूल और उसके साथी का भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला किया था। कोर्ट ने मकबूल को फांसी की सजा सुनाई थी। 1968 में भट्ट श्रीनगर जेल में सुरंग खोद पाकिस्तान भाग गया। बाद में 1974 में भारत आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। भट्ट को दिल्ली के तिहाड़ जेल में 11 फरवरी 1984 को उसे फांसी दे दी गई।

पुणे की यरवडा जेल में कसाब को फांसी

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमले में शामिल अजमल आमिर कसाब को भी फांसी की सजा दी गई थी। आतंकी हमले के चार साल बात कसाब को पुणे की यरवडा जेल में 21 नवंबर 2012 को फांसी पर लटकाया गया था। अजमल को हमले के एक दिन बाद 27 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। 30 नवंबर को कसाब ने पुलिस हिरासत में अपना गुनाह कबूल किया था। इसके बाद निचली अदालत ने कसाब को फांसी की सजा सुनाई जिसे 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था। राष्ट्रपति के पास से दया याचिका खारिज होने के बाद कसाब को फांसी पर लटका दिया गया था।

संसद पर हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु

साल 2001 में संसद पर हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को भी फांसी पर लटकाया गया था। संसद पर हुए हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी। हमले के दो दिन बाद ही अफजल गुरु को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने अफजल गुरु को इस हमले का मास्टरमाइंड पाया। हमले के 11 साल बाद 9 फरवरी 2013 को उसे फांसी पर लटका दिया गया।

1993 मुंबई हमले में मेनन को मिली मौत

1993 में मुंबई में हुई सीरियल बम धमाकों में दोषी याकूब मेमन को साल 2015 में फांसी पर लटकाया गया था। इस सिलसिलेवार हमले में 257 लोगों की मौत हुई थी। याकूब मेमन पर धमाकों की साजिश के लिए पैसे जुटाने का आरोप था। मुंबई बम धमाकों में याकूब के परिवार के 4 लोग शामिल थे। इसमें मुख्य आरोपी याकूब मेमन का बड़ा भाई टाइगर मेमन भी शामिल था। सुप्रीम कोर्ट में रात भर चली सुनवाई के बाद 30 जुलाई 2015 को उसे फांसी पर लटकाया गया था। इससे पहले टाडा कोर्ट ने 27 जुलाई 2007 को याकूब मेमन को दोषी करार दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.