महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया समेत ये चार टीमें, जानें क्या है शेड्यूल
Updated on
22-02-2023 08:23 PM
केपटाउन: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की लाइनअप पक्की हो गई है। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया को अपने सभी 4 मैचों में जीत मिली। दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट के आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। टीम के 4 मैच में 4 पॉइंट हैं और बेहतर नेट रन रेट की वजह से उसे सेमीफाइनल का टिकट मिला। मेजबान दक्षिण अफ्रीका के अलावा न्यूजलैंड और श्रीलंका के भी चार-चार पॉइंट थे।
टीम इंडिया भी सेमीफाइनल में
ग्रुप बी से इंग्लैंड और भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड ने ग्रुप राउंड के सभी मैच जीते और 8 पॉइंट के साथ टॉप पर रही। भारतीय टीम को सिर्फ एक ही हार मिली। 4 मैच में 6 पॉइंट के साथ टीम इंडिया दूसरे नंबर पर रही। इन दोनों टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 23 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा। दूसरा 24 को इसी मैदान पर होगा। फाइनल भी केपटाउन में ही 26 फरवरी को खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए की की नंबर-1 टीम का सामना ग्रुप बी की नंबर-2 टीम से होगा। यानी ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों की भिड़ंत पहले सेमीफाइनल में होगी। दूसरे में इंग्लैंड और मेजबान दक्षिण अफ्रीका एक-दूसरे से भिड़ंगे।
ऑस्ट्रेलिया से हारा था भारत
2020 में खेले गए पिछले महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया से ही हार मिली थी। पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को घर में आकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में हराया था। दोनों टीमों के बीच अभी तक 30 टी20 मैच हुए हैं। भारत को इसमें 6 और ऑस्ट्रेलिया को 22 जीत मिली है। वहीं इंग्लैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 23 मैचों में 19 बार हराया है। उसे सिर्फ 3 हार मिली है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…