स्टॉक मार्केट में आज तगड़ी कमाई करा सकते हैं Sun Pharma सहित ये शेयर, बनाए रखें नजर
Updated on
11-01-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल यानी बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 270 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ बंद हुआ था। कारोबार के दौरान बाजार एक समय निचले स्तर पर चला गया था, लेकिन बाद में इसमें तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में लिवाली से इसमें तेजी आई थी। कारोबारियों के मुताबिक, इस हफ्ते महंगाई और आईआईपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) के आंकड़े आने वाले हैं। इसके चलते निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है। बाजार की शुरुआत हल्की रही थी और कारोबार के दौरान घट-बढ़ होती रही। अंत में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 271.50 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,657.71 अंक पर बंद हुआ था।
वहीं एनएसई निफ्टी भी 73.85 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,618.70 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा 2.69 प्रतिशत के मुनाफे में रही थी। इसके बाद एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, विप्रो, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन का नंबर रहा।
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और नेस्ले शामिल थे। निवेशकों को गुरुवार को जारी होने वाला अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है। इससे फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) के नीतिगत दर में कटौती को लेकर कुछ संकेत मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Tube Investments, JSW Energy, Bayer Cropscience, Nykaa, EID Parry और Blue Star पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Page Industries, Zee Entertainment Enterprises, Asahi India Glass, Varroc Engineering, Indian Energy Exchange और Suven Pharma के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Cipla, Tata Motors, SBI Life, Sun Pharma और Bharti Airtel शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…