रेलवे के इन शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, जानिए आगे कैसी रहेगी चाल
Updated on
18-07-2024 02:41 PM
नई दिल्ली: अगर आपने 1 फरवरी को अंतरिम बजट से ठीक पहले सरकारी कंपनी रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का शेयर खरीदा होता तो अब तक आपके निवेश की वैल्यू दोगुना हो गई होती। इस दौरान रेलवे से जुड़े शेयरों में काफी तेजी आई है। आरवीएनएल का शेयर सबसे ज्यादा 101 फीसदी चढ़ा है। इसी तरह जुपिटर वैगन्स के शेयरों में 64%, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स में 56% और ओरिएंटल रेल में 53% की तेजी आई है। इस अवधि के दौरान रेलवे से जुड़े टॉप 12 शेयरों का कंबाइंड मार्केट कैप करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। अगर पिछले तीन साल की बात करें तो इस दौरान टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने 2,210% का शानदार रिटर्न दिया है।
अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने रेलवे के लिए आवंटन बढ़ाया था। इसे 5% बढ़ाकर 2.6 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया था। कई एनालिस्ट्स का कहना है कि 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में रेलवे के आवंटन में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रभुदास लीलाधर के अमनीश अग्रवाल ने कहा कि रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और कैपेसिटी (रोलिंग स्टॉक, इलेक्ट्रिफिकेशन, माल ढुलाई गलियारे, हाई-स्पीड रेल और मेट्रो) को अपग्रेड करने, नई ट्रेनें (वंदे भारत, वंदे मेट्रो, नमो भारत आदि) शुरू करने और सुरक्षा (कवच एंटी-ट्रेन टक्कर प्रणाली) में सुधार करने पर खर्च में वृद्धि की उम्मीद है।
कब तक रहेगी तेजी
उन्होंने कहा कि रेलवे के भारी कैपेक्स प्लान से इरकॉन, आरवीएनएल, सीमेंस, टिमकेन इंडिया, एचबीएल पावर, एबीबी, बीईएमएल, बीएचईएल, जुपिटर और टीटागढ़ वैगन जैसी कंपनियों को लाभ होगा। इन कंपनियों को कई ऑर्डर मिल सकते हैं जिससे उनके शेयरों में काफी तेजी आ सकती है। ओमनीसाइंस कैपिटल के सीईओ और मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि तेजी से क्रियान्वयन पर ध्यान देने से राजस्व और लाभ वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो रेलवे से जुड़े शेयरों का मौजूदा वैल्यूएशन सही होगा। ऐसा नहीं होने पर उनकी कीमत अधिक लग सकती है। जानकारों का कहना है कि रेलवे के स्टॉक अगले 5-7 साल तक अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…