मायूस बाजार में आज Cigniti Tech समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के संकेत
Updated on
25-10-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी जारी रहने और वित्तीय परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से चुनिंदा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में कारोबार हल्का रहा था। यह 16.82 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 80,065.16 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 80,259.82 अंक तक गया था। जबकि नीचे में 79,813.02 अंक तक आया था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 36.10 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,399.40 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में करीब छह फीसदी की गिरावट आई थी। इसके अलावा नेस्ले, आईटीसी, मारुति, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी नीचे आए थे। दूसरी तरफ फायदे में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Cigniti Technologies और Max Financial Services पर तेजी का रुख दिखाया है।
एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Page Industries, Dixon Technologies, Gujarat Fluorochemicals, Aditya Birla Real Estate, Anand Rath Wealth, CAMS, GE T&D India, CDSL, Tata Investment Corporation और DOMS के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Piramal Pharma, Radico Khaitan, Five-Star Business Finance, Coforge, Max Financial और Amber Enterprise शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन शेयरों में दिख रहा बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Nestle India, Capri Global, IndusInd Bank, और Birla Corporation शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में नरमी का संकेत देता है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…