मायूस बाजार में आज Coromandel International समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के संकेत
Updated on
30-05-2024 01:39 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई थी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले सतर्क निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 667.55 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 75,000 अंक के नीचे 74,502.90 अंक पर बंद हुआ। यह कारोबार के दौरान 715.9 अंक टूटकर 74,454.55 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। सेंसेक्स 27 मई को अपने अब तक के ऊंचे स्तर 76,009.68 अंक तक गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 183.45 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 22,704.70 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी सोमवार को अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 23,110.80 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे। दूसरी तरफ पावर ग्रिड, सन फार्मा, नेस्ले, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर चढ़ गए थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Coromandel International, Godrej Consumer Products, Voltas और Jyoti CNC Automation पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Honeywell Automation, Hitachi Energy India, Kirloskar Industries, Shakti Pumps, Escorts Kubota और Info Edge के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Titagarh Wagons, Mazagon Dock, Sumitomo Chemical, Grindwell Norton, EID Parry, Aditya Birla, Retail और Saregama India शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन शेयरों में बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है उनमें KRBL and Anupam Rasayan शामिल हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…