नई दिल्ली: प्रमुख मुद्रास्फीति डेटा जारी होने से पहले वॉल स्ट्रीट सूचकांकों ने तेजी के साथ समाप्त किया। अनुकूल वैश्विक संकेतों के अनुरूप, भारतीय घरेलू सूचकांकों ने उच्च सत्र की शुरुआत की, हालांकि बैंकिंग शेयरों में नुकसान के कारण ये जल्द ही नीचे आ गया। 1 फीसदी की गिरावट के साथ BSE Bankex का सबसे खराब परफॉर्मेशन रहा है। वहीं BSE कैपिटल अपने उल्लेखनीय लाभ के साथ नुकसान की भरपाई करने का प्रयास कर रहा है। जबकि एनर्जी और ऑयल एंड गैस के शेयरों को भी भारी नुकसान हुआ।