भारत के इन युवा कारोबारियों का बजा डंका, फोर्ब्स की लिस्ट में बनाई जगह
Updated on
18-05-2024 04:46 PM
नई दिल्ली: देश में युवा कारोबारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ये युवा उद्यमी सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। अब देश के कई युवा कारोबारियों ने फोर्ब्स की लिस्ट में जगह बनाई है। ये सभी युवा उद्यमी 30 साल से कम उम्र के हैं। दरअसल फोर्ब्स ने 30 अंडर 30 एशिया (Forbes 30 Under 30 Asia) का 9वां एडीशन जारी किया है। इसमें कई क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को शामिल किया गया है। फोर्ब्स की इस लिस्ट (Forbes List) में भारत के भी कई युवा कारोबारी शामिल हुए हैं। इस सूची में 30 साल से कम उम्र के युवा उद्यमी, नेता और ऐसे लोग शामिल हैं, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और इंडस्ट्री में बदलाव ला रहे हैं। आईए आपको बताते हैं इस लिस्ट में भारत के कौन से युवा कारोबारियों ने जगह बनाई है।
ये युवा हुए शामिल
फिनटेक कंपनी ट्रांसेक इंडिया क्रिप्टोकरेंसी को वीजा डेबिट कार्ड में ट्रांसफर करने की सुविधा देती है। फोर्ब्स की लिस्ट में ट्रांसेक इंडिया के फाउंडर येशु अग्रवाल (Yeshu Agarwal) को शामिल किया गया है। येशु अग्रवाल 29 साल के हैं। कपल (Coupl) के फाउंडर श्रीनिवास सरकार और क्रेडिट वाइज कैपिटल (Credit Wise Capital) के 29 वर्षीय आलेश अवलानी के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अर्थ चौधरी, देववंत भारद्वाज और ओशी कुमारी ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है। इन्होंने साल 2020 में एक भारतीय ड्रोन स्टार्टअप InsideFPV की स्थापना की थी। इसका मुख्य प्रोडक्ट उपयोग में आसान "प्लग-एंड-फ्लाई" ड्रोन है।
इन कारोबारियों को भी मिली जगह
युवा कारोबारी सीतालक्ष्मी नारायणन, सागर सेठ, पूजा शिराली, जय कुमार सिंह, आशीष वनीगोटा और आर्यमान वीर, आल्टर ग्लोबल के यशवर्द्धन कनोई, फेलो के फाउंडर मनीष मर्यादा, ऑनफाइनेंस के अनुज श्रीवास्तव और प्रियेश श्रीवास्तव, साल्ट की को फाउंडर उदिता पाल और ब्लैकस्टोन में काम कर रहे अनिकेत दामले को भी जगह मिली है। वहीं क्रेडफ्लोइंडिया के संस्थापक कुणाल अग्रवाल, अलराइट इंडिया के फाउंडर आदित्य दादिया और Rehook.ai इंडिया के सह-संस्थापक
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…