उन्हें सही से क्रेडिट नहीं मिलता... गौतम गंभीर-अजीत अगरकर के लिए धड़का युवराज सिंह का दिल, यूं कहीं मन की बात
Updated on
10-07-2025 02:26 PM
लंदन: भारतीय टीम को मंगलवार रात एक चैरिटी कार्यक्रम में कुछ पूर्व खिलाड़ियों के साथ समय बिताने का मौका मिला। इस दौरान उन्हें एजबेस्टन में मिली शानदार जीत के लिए दिग्गज खिलाड़ियों ने सराहा । इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, ब्रायन लारा, आशीष नेहरा, क्रिस गेल और केविन पीटरसन जैसे सितारों ने भारतीय टीम के सीरीज में जबरदस्त वापसी की खूब तारीफ की।
युवराज सिंह, जो शुभमन गिल के शुरुआती गुरुओं में से एक रहे हैं, उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर जोर दिया।
युवराज सिंह ने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को सराहा
युवराज सिंह ने YOUWECAN फाउंडेशन के माध्यम से कैंसर के इलाज के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित इस गाला डिनर में कहा, 'जब टीम अच्छा करती है तो अगरकर और गौतम को पर्याप्त श्रेय नहीं मिलता। जब टीम हारती है तो उनकी आलोचना होती है। जब से अगरकर मुख्य चयनकर्ता बने हैं, भारत ने वनडे विश्व कप का फाइनल खेला है, टी20 विश्व कप जीता है, चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और अब उन्होंने एजबेस्टन में इतिहास रचा है।' वे दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
युवी ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत की भी की तारीफ
युवराज ने यह भी कहा कि गिल और ऋषभ पंत दोनों टीम के साथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने गिल को बहुत कम उम्र से देखा है। उन्होंने कहा, 'मैंने गिल का विकास देखा है। वह हमेशा टीम में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी को बखूबी संभाला है और वह इस काम के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। मुझे कहना होगा कि जिस तरह से ऋषभ पंत दुर्घटना से वापस आए हैं और अब इस नेतृत्व समूह का हिस्सा हैं वह शानदार रहे हैं।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…