Select Date:

'गंदे इशारे किए, हाथ पकड़ा और अपनी ओर खींचा', देहरादून में दुकानदार की पत्नी का कश्मीरी युवकों पर आरोप

Updated on 31-01-2026 12:43 PM
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर मुख्य बाजार में फेरी लगाने वाले जम्मू-कश्मीर के दो भाइयों के साथ हुई मारपीट का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। वहीं दुकानदार संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दूसरी तरफ, अब आरोपी दुकानदार की पत्नी ने भी विकासनगर कोतवाली में तहरीर देकर कश्मीरी युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया कि कश्मीरी युवकों ने उन्हें अभद्र इशारे किए, हाथ पकड़ा और अपनी ओर खींचने की कोशिश की।

क्या है दुकानदार की पत्नी का आरोप

शुक्रवार को दुकानदार संजय यादव की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ विकासनगर बाजार में दुकान चलाती है। घटना के दिन जम्मू-कश्मीर निवासी दोनों युवक उनकी दुकान पर आए। कुछ समान खरीदने के बहाने उन्होंने अभद्र इशारे किए और विरोध करने पर भी हाथ पकड़कर खींचने लगे। इसी बीच उसके पति ने युवकों को रोकने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया।वहीं मीडिया से बातचीत में महिला ने कश्मीरी युवकों की इस बात को सिरे से नकार दिया कि पहले उनकी जाति या धर्म पूछा। महिला ने कहा, हम 30-32 सालों से दुकान चला रहे हैं लेकिन कभी इससे पहले ऐसा नहीं हुआ। हम दुकानदारी करने बैठे हैं, क्या हम सब लोगों से पहले आप हिंदू हो या मुसलमान पूछकर समान देंगे।
महिला का कहना है कि युवकों ने उसके पति पर हमला कर दिया और कुछ अन्य लोगों को भी बुला लिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

पीड़ित युवकों का पक्ष

यह घटना 28 जनवरी को विकासनगर के डाकपत्थर रोड स्थित दुकान पर हुई थी। जब कश्मीरी युवक दानिश और ताविश नमकीन खरीदने गए थे। पीड़ित दानिश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पिता हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में किराए पर रहते हैं और फेरी लगाते हैं। दोनों भाई छुट्टियों में पिता की मदद के लिए आए थे और शाल-सूट बेच रहे थे।

दानिश ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने पहले उनका नाम और पता पूछा, कश्मीरी होने पर जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर दुकानदार और दो अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाइयों को चोटें आईं, जिसमें छोटे भाई को सिर पर गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर हुआ।

इस आधार पर विकासनगर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मयंक त्यागी ने दुकानदार संजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की तहरीरों की जांच चल रही है। मुख्य आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में सांप्रदायिक पहलू और अभद्रता के आरोपों की गहन जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.