गधे की तरह काम करवाते हैं... पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने खुद की 'तारीफ' में पढ़े कसीदे
Updated on
24-12-2022 04:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने खुद की तुलना गधे से की है। बिलावल के इस बयान का वीडियो खुद उनकी पार्टी ने शेयर किया है। यह वीडियो बिलावल भुट्टो के अमेरिका की यात्रा के दौरान बेइज्जती करवाकर पाकिस्तान लौटने के बाद की है। इस वीडियो में उन्होंने अपने विदेशी दौरों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी सफाई देने की कोशिश की। बिलावल भुट्टो ने कहा कि मैं अपनी विदेश यात्राओं के लिए खुद खर्च करता हूं। इसके बावजूद मुझे मेरे सहयोगियों से उलट इस तरह की यात्राओं पर गधे की तरह काम करने के लिए कहा जाता है। बिलावल ने अमेरिका की यात्रा के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
बिलावल बोले- मुझसे गधे की तरह काम करवाते हैं इस वीडियो में बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि मेरे खिलाफ पाकिस्तानी चैनलों पर झूठ चलाया जा रहा है। मैं पाकिस्तान का इकलौता विदेश मंत्री हूं, जो अपना टिकट खरीदता है, अपना होटल का बिल भरता है और पाकिस्तानी की अवाम पर बोझ नहीं डालता। अगर मैंने यह किया भी तो एक विदेश मंत्री के तौर पर यह मेरा हक था। मैं विदेश मंत्री हूं, वित्त मंत्री नहीं। मेरी यात्राओँ का मुझे कोई फायदा नहीं हुआ है, बल्कि इससे पाकिस्तान की अवाम को फायदा हुआ है। मैं नहीं जानता कि बाकी लोग जब विदेश जाते हैं तो वे छुट्टियों के लिए जाते हैं। पर ये लोग मुझसे गधे की तरह काम करवाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र में बिलावल ने करवाई थी पाक की बेइज्जती बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका यात्रा की दौरान संयुक्त राष्ट्र की कई बैठकों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनका सामना भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी हुआ था। जयशंकर ने पूरी दुनिया के सामने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। ऐसे में बदला लेने पर उतारू पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने राजनयिक मर्यादा की सीमाओं को लांघते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उनके इस बयान की न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी निंदा हुई थी। पाकिस्तान के कई पूर्व राजनयिकों ने बिलावल के बयान को बचकाना और अमर्यादित बताया था।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…