Select Date:

फतेहपुर की दो सब्‍जी दुकानों से 25 किलो टमाटर चुरा ले गए चोर, अखिलेश यादव ने यूं ली चुटकी

Updated on 13-07-2023 01:32 PM
फतेहपुर: उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर से महंगे टमाटर को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के औंग कस्‍बे के दो दुकानों से 25 किलो टमाटर चोरी हो गया है। टमाटर चोरी होने की खबर को लेकर स्‍थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही चोरों को गिरफ्तार कर टमाटर बरामद कर लिया जाएगा। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली है। उन्‍होंने ट्वीट किया है कि अब स्‍पेशल टास्‍क फोर्स का नाम बदलकर स्‍पेशल टमाटर फोर्स कर देना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक, चौड़गरा निवासी राम कुमार की औंग कस्‍बे में सब्‍जी की दुकान है। इसी कस्‍बे में नईम भी सब्‍जी बेचते हैं। बुधवार सुबह राजकुमार और नईम जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो हैरान रह गए। दरअसल राजकुमार की दुकान का बाहरी हिस्‍सा टूटा मिला। अंदर जब वह दुकान में पहुंचे तो देखा कि 20 किलो टमाटर, 10 किलो अदरक और इतनी ही मिर्च गायब थी। बाकी सब्जियां सुरक्षित थीं। इसी तरह नईम की दुकान पर भी चोरी हुई। यहां से पांच किलो टमाटर, अदरक और मिर्च गायब हुई है। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रयागराज में महिला सब्‍जी विक्रेता से लूट लिए थे चार किलो टमाटर


इससे पहले प्रयागराज के झूंसी में महिला सब्‍जी विक्रेता, उसके ससुर और बेटे से मारपीट कर कुछ दिन पहले चोर चार किलो टमाटर लूट ले गए थे। संतोषी देवी कुसुमीपुर गांव में ठेले पर सब्‍जी बेचती हैं। 9 जुलाई की देर शाम गांव का एक युवक पंकज यादव उनके पास पहुंचा और टमाटर का रेट पूछा। इस पर संतोषी ने बताया कि टमाटर 120 रुपये किलो है। पंकज ने कहा कि उसे 10 रुपये का टमाटर चाहिए जिस पर कुसुमी ने इन्‍कार कर दिया। आरोप है कि पंकज यादव इस बात से नाराज हो गया और उनसे गाली गलौज करने लगा। पंकज के घरवाले भी आ गए और मारपीट कर चार किलो टमाटर लूट लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.