Select Date:

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट के दौरान लिफ्ट में फंस गए थर्ड अंपायर

Updated on 28-12-2023 01:05 PM

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का गुरुवार यानी आज तीसरा दिन है। लंच के बाद थर्ड अंपायर के अपने सीट पर नहीं पहुंचने से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। दोनों टीमों के खिलाड़ी और फील्ड अंपायर को थर्ड अंपायर के सीट पर बैठने का इंतजार करना पड़ा।

लंच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और पाकिस्तानी टीम के साथ ही फील्ड अंपायर भी ग्राउंड में पहुंच चुके थे, लेकिन थर्ड अंपायर रिचार्ड इलिंगवर्थ अपनी सीट पर नहीं पहुंचे थे। उनकी खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि थर्ड अंपायर लिफ्ट में फंस गए हैं। जिसकी वजह से मैच 7 मिनट देरी से शुरू हुआ।

सभी उनका जगह पर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। ऐसी स्थिति में बाउंड्री के पास खड़े चौथे अंपायर ने जिम्मेदारी ली और वह भागकर ऊपर गए जहां थर्ड अंपायर बैठते हैं। उन्हें लिफ्ट के अंदर से थर्ड अंपायर रिचार्ड इलिंगवर्थ की आवाज आई। जिसके बाद तकनीकी अधिकारियों की मदद से उन्हें लिफ्ट से निकाला गया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि थर्ड अंपायर लिफ्ट में फंस गए थे, इस वजह से लंच के बाद मैच 7 मिनट देरी से शुरू हुआ। थोड़ी देर में सब कुछ ठीक हो गया और फिर मैच शुरू किया गया।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में खराब शुरुआत
तीसरे दिन की शुरुआत पाकिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 194 रनों के साथ की। पाकिस्तान के 4 विकेट जल्दी गिर गए। पाकिस्तान पहली पारी में 264 रन ही बना सकी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी इनिंग के लिए उतरी। ऑस्ट्रेलिया के भी 4 विकेट 16 पर गिर चुके थे। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया थी मजबूत स्थिति में

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बुधवार को ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में थी। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 194 रन बनाए लिए थे। कप्तान शान मसूद और ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने फिफ्टी लगाई। जबकि बाबर आजम एक रन ही बना सके। मोहम्मद रिजवान 29 और आमिर जमाल 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 318 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। टीम ने दूसरे दिन 131 रन बनाने में ही 7 विकेट गंवा दिए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया अब भी पहली पारी में 124 रन से आगे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.