Select Date:

533 रुपये सस्ता मिल रहा अडानी का यह शेयर, कौन उठा सकता है फायदा? जानिए सबकुछ

Updated on 26-11-2025 02:14 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 24,930 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू देश के सबसे बड़े ऐसे प्रस्तावों में से एक है और 10 दिसंबर, 2025 को बंद होगा। इस इश्यू के तहत कंपनी 1,800 रुपये प्रति शेयर की दर से कुल 13.85 करोड़ इक्विटी शेयर पेश करेगी। मंगलवार को कंपनी का शेयर 2.71% गिरावट के साथ 2333.70 रुपये पर बंद हुआ। यह इश्यू सभी योग्य शेयरधारकों के लिए खुला है।

कंपनी के प्रमोटर्स के पास लगभग 74% हिस्सेदारी है। अगर पूरा सब्सक्रिप्शन हो जाता है और कॉल मनी का भुगतान हो जाता है, तो राइट्स इश्यू के बाद कंपनी के कुल इक्विटी शेयर लगभग 129.27 करोड़ हो जाएंगे, जबकि इश्यू से पहले यह संख्या 115.41 करोड़ थी। कंपनी ने 11 नवंबर को राइट्स इश्यू की घोषणा की थी और उसी दिन रिकॉर्ड डेट तय की थी। यह राइट्स इश्यू योग्य इक्विटी शेयरधारकों को राइट्स बेसिस पर पेश किया जा रहा है। इसके तहत, रिकॉर्ड डेट पर हर 25 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर रखने वाले शेयरधारक को 3 राइट्स इक्विटी शेयर मिलेंगे।

प्रति शेयर भुगतान का शेड्यूल

- आवेदन पर: 900 रुपये (0.50 रुपये फेस वैल्यू + 899.50 रुपये प्रीमियम)
- पहली कॉल: 450 रुपये (0.25 रुपये फेस वैल्यू + 449.75 रुपये प्रीमियम)
- दूसरी और अंतिम कॉल: 450 रुपये (0.25 रुपये फेस वैल्यू + 449.75 रुपये प्रीमियम)

कॉल की अनुमानित तारीखें

- पहली कॉल: 12–27 जनवरी 2026
- दूसरी और अंतिम कॉल: 2–16 मार्च 2026

पैसों का क्या करेगी कंपनी?

राइट्स इश्यू से मिलने वाले पैसों का यूज अगली पीढ़ी के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा। इनमें एयरपोर्ट, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सड़कें, पीवीसी और कॉपर स्मेल्टिंग क्षमताएं शामिल हैं। इसके अलावा, इसका उपयोग मेटल्स, माइनिंग, डिजिटल और मीडिया वेंचर्स में भी किया जाएगा, जिन्हें कंपनी इनक्यूबेट कर रही है। कुछ कर्ज चुकाने के लिए भी इस पैसे का इस्तेमाल होगा। सितंबर तक कंपनी का कुल कर्ज 92,065 करोड़ रुपये था। अडानी ग्रुप अगले पांच साल में हर साल 15-20 अरब डॉलर के कैपेक्स की उम्मीद कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.