Select Date:

बाजार खुलते ही रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, योगी आदित्यनाथ के यूपी में हाथ लगा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Updated on 12-05-2025 03:02 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के बीच अडानी पावर के शेयर में सोमवार को 7% की बढ़त देखी गई। अडानी ग्रुप की इस कंपनी का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 552 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 11.30 बजे यह 6.10% की तेजी के साथ 544.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी को उत्तर प्रदेश में एक नया बिजली प्लांट लगाने का काम मिला है। इस प्लांट से 1,500 MW बिजली उत्तर प्रदेश को दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट में लगभग करीब 2 अरब डॉलर का निवेश होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पहले ही मंजूरी दे दी है।

अडानी पावर यूपी की कंपनी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के साथ बिजली सप्लाई का एक दीर्घकालिक समझौता करेगी। यह समझौता शनिवार को मिले लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) के तहत होगा। अडानी पावर देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है। कंपनी ने 5.383 रुपये प्रति यूनिट की दर से 1,500 MW (नेट) थर्मल पावर सप्लाई करने का ठेका जीता है। यह बिजली 2×800 MW (1,500 MW नेट) के नए प्लांट से बनेगी। यह प्लांट डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (DBFOO) मॉडल के तहत बनेगा।

कहां तक जाएगी कीमत

अडानी पावर के CEO ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश को 1,500 MW बिजली सप्लाई करने का ठेका जीतकर खुशी हो रही है। हम उत्तर प्रदेश की बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने में मदद करके खुश हैं। हम एक आधुनिक और कम प्रदूषण वाला प्लांट लगाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि फाइनेंशियल ईयर 2030 तक भरोसेमंद और अच्छी क्वालिटी की बिजली सप्लाई शुरू कर दें। कंपनी प्लांट और उसके आसपास के ढांचे में 2 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट से निर्माण के दौरान 8,000–9,000 लोगों को सीधा और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। प्लांट के शुरू होने के बाद 2,000 लोगों को नौकरी मिलेगी।

ट्रेंडलाइन के डेटा के अनुसार अडानी पावर के शेयर का औसत टारगेट प्राइस 634 रुपये है। इसका मतलब है कि अभी के बाजार भाव से 24% की बढ़त हो सकती है। तीन एनालिस्ट्स ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। शुक्रवार को अडानी पावर के शेयर BSE में 1.26% गिरकर 513.5 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले 12 महीनों में यह शेयर 16% नीचे गया है लेकिन पिछले दो साल में 114% ऊपर गया है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब दो लाख करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.