इस एयरलाइन ने मनाया 2 करोड़ यात्रियों का जश्न, लेकिन इस कपल की लग गई लॉटरी, एक साथ मिले 3 सरप्राइज
Updated on
21-07-2025 01:59 PM
नई दिल्ली: सोचिए, आप फ्लाइट के जरिए सात समंदर पार किसी दूसरे शहर जा रहे हैं। आपके पास इकॉनमी क्लास की टिकट है। जब आप एयरपोर्ट पहुंचते हैं तो पता चलता है कि आपकी टिकट बिजनस क्लास में अपग्रेड कर दी गई है। वो किसी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। कैसा लगेगा आपको? ऐसा ही हुआ एक भारतीय दंपति के साथ।
मामला एतिहाद एयरलाइन ( Etihad Airline ) का है। एतिहाद ने 2025 में 2 करोड़ यात्रियों को हवाई यात्रा कराई। यह एक रेकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी साल में यात्रियों ने एतिहाद एयरलाइन का इस्तेमाल नहीं किया था। साल 2022 में यह संख्या सिर्फ 1 करोड़ थी। 2 करोड़ यात्रियों का जश्न एयरलाइन ने अलग अंदाज में जश्न मनाया। इस मौके पर एयरलाइन ने एक भारतीय कपल को खास तोहफा दिया।
एयरलाइन ने कहा- कई रेकॉर्ड तोड़े
एतिहाद एयरवेज के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एंटोनोआल्डो नेव्स ने कहा, 'पिछले 12 महीनों में एतिहाद ने शानदार प्रदर्शन किया है। हमने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। पहली तिमाही में हमें 685 मिलियन AED (करीब 1608 करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ। ग्राहकों की संतुष्टि भी सबसे ज्यादा रही। एतिहाद ने पिछले एक साल में 2 करोड़ से ज्यादा यात्रियों का स्वागत किया है। यह पहली बार है जब हमने इतने यात्रियों को हवाई यात्रा कराई है।'\
उन्होंने आगे कहा, 'हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हमारी तरक्की की कहानी बहुत बड़ी है। सिर्फ ढाई साल में हमारे यात्रियों की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ हो गई है। यह डिमांड बढ़ने, ग्लोबल नेटवर्क और सही रणनीति की वजह से हुआ है। हम इस क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन हैं। हम रुकने वाले नहीं हैं। 2025 हमारे लिए सबसे बड़ा साल साबित हो रहा है।'
कपल को क्या दिया सरप्राइज?
2 करोड़ यात्रियों को हवाई यात्रा कराने की खुशी में एतिहाद ने एक भारतीय कपल को सरप्राइज दिया। यह कपल नई दिल्ली से टोरंटो जा रहा था। वे अपनी बेटियों से मिलने जा रहे थे। मिस्टर और मिसेज चोपड़ा को कई सरप्राइज मिले। उन्हें सबसे पहले एतिहाद की A350 में नई दिल्ली से अबू धाबी के लिए बिजनेस क्लास में अपग्रेड किया गया। मिस्टर चोपड़ा ने कहा, 'हमने पहले कभी बिजनेस या फर्स्ट क्लास में यात्रा नहीं की। यह हमारे लिए जीवन भर का अनुभव है।'
अबू धाबी में उतरने के बाद मिस्टर और मिसेज चोपड़ा को एक और सरप्राइज मिला। एतिहाद गेस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्क पॉटर ने उन्हें एतिहाद गेस्ट के गोल्ड टियर स्टेटस में अपग्रेड किया। उन्हें फर्स्ट लाउंज में यह गिफ्ट मिला। सबसे बड़ा सरप्राइज बाकी था। मिस्टर और मिसेज चोपड़ा को अबू धाबी से टोरंटो के लिए A380 की फ्लाइट में 'द रेजिडेंस' में अपग्रेड किया गया।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…