भारत की पूरी इकॉनमी पर भारी अमेरिका की यह कंपनी, अब तक कोई नहीं छू पाया यह मुकाम
Updated on
10-07-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia ने कमाल कर दिया है। यह $4 ट्रिलियन का मार्केट कैप हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी है। अब तक कोई भी कंपनी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई थी। अगर Nvidia के शेयर की कीमत में सिर्फ 5% की बढ़ोतरी होती है, तो यह पूरे भारत की अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा वैल्यूएबल हो जाएगी।
IMF का अनुमान है कि भारत की GDP $4.2 ट्रिलियन है। उम्मीद है कि 2025 के अंत तक यह $4.27 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी। एआई के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से Nvidia के शेयर बुधवार को Nasdaq पर लगभग 3% बढ़ गए। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया रेकॉर्ड बना लिया। पिछले एक साल में Nvidia के शेयर 24% से ज्यादा बढ़े हैं। 2025 में अब तक यह 18% बढ़ चुका है। इसने Nasdaq Composite से भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
गूगल क्रोम को चुनौती
बुधवार को Nvidia के शेयर इसलिए भी बढ़े क्योंकि Nvidia ने Perplexity AI के साथ मिलकर Comet नाम का एक नया वेब ब्राउजर लॉन्च किया है। इस ब्राउजर में AI की मदद से सर्च करने की सुविधा है। एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग ने Perplexity AI कंपनी शुरू की है। अब यह कंपनी Google Chrome को टक्कर देना चाहती है। Google Chrome अभी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है।
Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, Perplexity AI अब ब्राउजर बाजार में उतर रही है। इसका लक्ष्य है कि लोग साधारण तरीके से इंटरनेट चलाने के बजाय AI का इस्तेमाल करें। AI खुद ही सोच-समझकर काम कर सके। रिपोर्ट में StatCounter के हवाले से बताया गया है कि जून में Google Chrome की बाजार में 68% हिस्सेदारी थी। यह दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है। इसके बाद Safari, Microsoft Edge और Firefox का नंबर आता है।
बेजोस का साथ
Comet ब्राउजर को जेफ बेजोस और सॉफ्टबैंक जैसी बड़ी कंपनियों का भी समर्थन मिला है। इस ब्राउजर से यूजर्स सवाल पूछ सकते हैं, काम कर सकते हैं और जानकारी ढूंढ सकते हैं। यह सब एक ही जगह पर हो जाएगा। इसमें एक असिस्टेंट भी है जो प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकता है, कंटेंट को सारांश में बता सकता है, मीटिंग बुक कर सकता है और मुश्किल कामों को आसान बना सकता है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…