नई दिल्ली: किसानों की खड़ी फसल (Crop) पर कीटों का हमला (Insecticides attack) हो जाए तो क्या होता है। आपके लिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन, जिन किसानों के फसल पर ऐसा होता है, उस पर तो पहाड़ टूट पड़ता है। उसे यह भी पता नहीं होता है कि इसका क्या निदान है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक कंपनी ने ऐसा मोबाइल ऐप बनाया है, जिसमें किसानों की समस्या का समाधान मिल जाएगा।
किस कंपनी ने बनाया है यह ऐप स्विटजरलैंड की एग्री केमिकल कंपनी सिंजेंटा Syngenta ने ऐसा किया है। कंपनी ने फसल पर कीट या रोग के हमले की पहचान करने के लिए अपने मोबाइल ऐप में एक नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि उसके फसलवार 'ग्रोवर ऐप' Grower App में नया फीचर 'क्रॉप डॉक्टर' पेश किया है। इस ऐप को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।
किसान सामना कर रहे हैं कई चुनौतियों का सिंजेंटा इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और कंट्री प्रमुख सुशील कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर किसानों को जलवायु परिवर्तन, मिट्टी के कटाव और जैव विविधता के नुकसान सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रोवर ऐप Cropwise Grower App में एक नया जोड़ा गया फीचर किसानों के लिए बहुत मददगार होगा।
कैसे मिलेगी मदद सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के किसान केंद्रित पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख सचिन कामरा ने कहा,''किसानों को इस फीचर का उपयोग करने के लिए केवल ग्रोवर ऐप से एक फोटो क्लिक करने की जरूरत है। क्रॉप डॉक्टर कीटों या बीमारियों की पहचान करेगा। उसके बाद फसल पर उपयोग किए जाने वाले सिंजेंटा उत्पादों के बारे में जानकारी देगा।''
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…