इस ऑटो स्टॉक ने निवेशकों को कर दिया मालामाल, 3 वर्षों में दिया 600 फीसदी से ज्यादा बंपर रिटर्न
Updated on
07-11-2023 02:06 PM
मुंबई: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ऐसा ही एक शेयर प्रिकोल लिमिटेड का है। इस शेयर ने पिछले तीन वर्षों में निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान शेयर की कीमत 14 नवंबर, 2020 को 49.29 रुपये से बढ़कर 07 नवंबर, 2023 को 360.45 रुपये हो गई है। यह तीन वर्षों की होल्डिंग अवधि में 600 फीसदी से ज्यादा है। अगर किसी निवेशक ने कंपनी के शेयरों में तीन वर्ष पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे करीब 7 लाख रुपये का रिटर्न मिलता।
हालिया तिमाही, Q1FY24 में, कंपनी ने 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए अपने नेट प्रॉफिट में 55.09% की वृद्धि के साथ 31.94 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। वहीं पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 20.59 करोड़ रुपये थी। Q1FY24 के लिए कंपनी की शुद्ध बिक्री 20.31% बढ़कर 522.10 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 433.98 करोड़ रुपये थी।
प्रिकोल लिमिटेड ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम, वॉटर पंप, चेन टेंशनर, कैब टिल्ट, ईंधन सेंसर, तापमान/दबाव सेंसर और वाइपिंग सिस्टम जैसे कई प्रोडक्ट के प्रोडक्शन में लगी हुई है। कंपनी ने अपना कारोबार साल 1974 में शुरू किया गया था। इसका मुख्यालय कोयंबटूर, तमिलनाडु में है।
आज प्रिकोल लिमिटेड के शेयर 366 रुपये और 360.30 रुपये के ऊंचे और निचले स्तर के साथ 363.85 रुपये पर खुले हैं। फिलहाल यह 0.33% की बढ़त के साथ 362.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 385 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 170.70 रुपये है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…