इस बैंक ने ब्लॉक किए हजारों क्रेडिट कार्ड, 17 हजार यूजर्स का डेटा हुआ है लीक, जानिए क्या है मामला
Updated on
26-04-2024 02:20 PM
नई दिल्ली: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने करीब 17 हजार क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। आईसीआईसीआई बैंक के मुताबिक, हाल ही में जारी किए गए इन क्रेडिट कार्ड का ब्योरा गलत उपयोगकर्ताओं से जुड़ने का मामला सामने आने के बाद सारे कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। निजी क्षेत्र के बैंक ने कहा कि इस मामले में किसी भी कार्ड के किसी दुरूपयोग की सूचना नहीं है। लेकिन उसने कहा कि ग्राहक को किसी भी तरह का वित्तीय नुकसान होने पर वह उसका मुआवजा देने को तैयार है। एक सूत्र ने कहा कि बैंक के नये ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड का नंबर कुछ पुराने ग्राहकों के कार्ड के साथ गलती से जुड़ गए थे। इस गड़बड़ी की वजह से बैंक के मोबाइल ऐप पर चुनिंदा पुराने ग्राहकों को नए कार्डधारकों का पूरा ब्योरा दिखने लगा था।
बैंक ने कही ये बात
सोशल मीडिया पर बुधवार शाम से ही बैंक की इस गलती को लेकर चर्चा चल रही थी। हालांकि अब इसे सुधार लिया गया है। गलत ‘मैपिंग’ के कारण बैंक का पुराना उपयोगकर्ता नए क्रेडिट कार्ड ग्राहक के बारे में पूरी जानकारी को देख पा रहा था। आईसीआईसीआई बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस समस्या की चपेट में आए क्रेडिट उसके कुल कार्ड पोर्टफोलियो का केवल 0.1 प्रतिशत हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इन सभी कार्ड को ब्लॉक कर दिया गया है और ग्राहकों को नये कार्ड जारी किए जाएंगे। बयान के मुताबिक, "इन कार्ड में से किसी भी कार्ड के दुरुपयोग का कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं लाया गया है। हालांकि, हम आश्वस्त करते हैं कि किसी भी वित्तीय नुकसान के मामले में बैंक ग्राहक को उचित मुआवजा देगा।"
इस तरह सामने आया मामला
हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि गलत मैपिंग के बावजूद क्रेडिट कार्ड के जरिये लेन-देन होने की संभावना बहुत कम है। इसकी वजह यह है कि कोई भी भारतीय ऑनलाइन वेबसाइट नए ग्राहक के मोबाइल फोन पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजने का संदेश देगी। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से संबंधित गड़बड़ी का यह मामला एक दिन पहले कोटक महिंद्रा बैंक पर रिजर्व बैंक की सख्त कार्रवाई के एक दिन बाद ही सामने आया है। रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक को आईटी नियमों के लगातार उल्लंघन के लिए ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने के साथ क्रेडिट कार्ड जारी करने से भी फौरन रोक दिया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…