नए साल में शुरू होते ही चार परसेंट उछल गया यह बैंकिंग शेयर, पिछले साल लगाई थी 20% छलांग
Updated on
02-01-2023 07:17 PM
मुंबई: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) प्राइवेट सेक्टर का बैंक है जिसकी ट्रेजरी, कॉरपोरेट, होलसेल और रिटेल बैंकिंग में मौजूदगी है। इसका मार्केट कैप करीब 38,000 करोड़ रुपये है और यह बैंकिंग सेक्टर से सबसे तेजी से उभर रहे प्लेयर्स में एक है। इस बैंक के लिए नए साल का पहला कारोबारी दिन शानदार रहा। बाइंग सेंटीमेंट के कारण ट्रेडिंग सेशन के पहले घंटे में ही इसके शेयरों में चार फीसदी से अधिक तेजी देखने को मिली। टेक्निकली इस शेयर में टेक्निकल चार्ट में वी-शेप्ड रिकवरी देखने को मिली है और पिछले छह ट्रेडिंग डेज में इसमें 20 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इसका वॉल्यूम एवरेज से अधिक है और 10 दिन तथा 30 दिन के एवरेज वॉल्यूम से अधिक है।
अभी यह स्टॉक सभी मूविंग एवरेज और से ऊपर ट्रेड कर रहा है और सभी टाइमफ्रेम में इसमें तेजी दिख रही है। इसका MACD बुलिश क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है जबकि इसका 14 दिन की अवधि का RSI (60.23) बुलिश टेरिटरी में प्रवेश कर चुका है। ये सारे संकेत टेक्निकली पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। दिलचस्प बात है कि लॉन्गर टाइमफ्रेम भी यही तस्वीर दिखाती है। इसमें जुलाई 2022 से ही मजबूत बाइंग इंटरेस्ट दिख रहा है। यह स्टॉक 52 हफ्ते के हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है। पिछले साल इसमें 20 फीसदी तेजी आई थी और इसने ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया था। इसका मूमेंटम स्ट्रॉन्ग है और ट्रेडर्स को यह मौका नहीं चूकना चाहिए।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…