भारत में पांच लाख लोगों को नौकरी देगी अमेरिका की यह दिग्गज कंपनी! जानिए क्या है प्लान
Updated on
22-04-2024 02:31 PM
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) भारत में बड़े पैमाने पर बिजनस करने की तैयारी में है। कंपनी अपने वेंडर्स के जरिए अगले तीन साल में भारत में पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार दे सकती है। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह बात कही है। फिलहाल ऐपल के वेंडर्स और सप्लायर भारत में 1.5 लाख लोगों को रोजगार दे रहे हैं। ऐपल के लिए दो प्लांट चलाने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करती है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ऐपल भारत में नियुक्तियों में तेजी ला रही है। एक पुराने अनुमान के अनुसार कंपनी अपने वेंडर्स और कंपोनेंट सप्लायर्स के माध्यम से अगले तीन साल में पांच लाख लोगों को रोजगार देने जा रहा है।"
इस संबंध में ऐपल से संपर्क किया गया तो कंपनी ने कोई बयान नहीं दिया। ऐपल की अगले चार-पांच साल में भारत में उत्पादन को पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब डॉलर (लगभग 3.32 लाख करोड़) करने की योजना है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार 2023 में ऐपल रेवेन्यू के मामले में भारतीय बाजारम में सबसे आगे रही जबकि वॉल्यूम के लिहाज से दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने बाजी मारी। फर्म ने अपना हालिया रिपोर्ट में कहा कि ऐपल भारत में एक करोड़ यूनिट से ज्यादा आईफोन बना चुकी है और 2023 में पहली बार उसने रेवेन्यू के मामले में पहला स्थान हासिल किया। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में भारत से ऐपल के आईफोन का एक्सपोर्ट 12.1 अरब डॉलर रहा जो 2022-23 में 6.27 अरब डॉलर रहा था। इस तरह भारत से कंपनी के एक्सपोर्ट में करीब 100 फीसदी तेजी आई।
टाटा के साथ कॉन्ट्रैक्ट
हाल में खबर आई थी कि ऐपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर आईफोन बनाने वाली ताइवान की एक और कंपनी टाटा ग्रुप की झोली में आने वाली है। सूत्रों के मुताबिक टाटा ग्रुप ताइवानी कंपनी पेगाट्रॉन की इंडिया यूनिट में मैज्योरिटी स्टेक खरीदने के लिए की तैयारी में है। दोनों कंपनियों के बीच बातचीत एडवांस स्टेज में है। इससे पहले टाटा ग्रुप ऐपल की एक और कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर विस्ट्रॉन को खरीद चुकी है। टाटा ग्रुप ने पिछले साल नवंबर में 12.5 करोड़ डॉलर (1,000 करोड़ रुपये) में इसकी लोकल यूनिट को खरीदा था और iPhone बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी। भारत में तीन वेंडर्स ऐपल के लिए आईफोन बनाते हैं। इनमें विस्ट्रॉन, पेगाट्रॉन और फॉक्सकॉन शामिल हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…