नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर बहुत आसानी से किसी की तारीफ नहीं करते। अगर वह किसी के बारे में कुछ कहते हैं तो बहुत ही नपातुला और कई पैमाने पर कसा हुआ होता है। खासकर किसी गेंदबाज को लेकर। महान बल्लेबाज ने एक इवेंट में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 800 विकेट लेने वाले गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की तारीफ की। उन्होंने श्रीलंकाई महान गेंदबाज के बारे में कहा कि वह एक्सप्रेस-वे पर भी गेंद को नचा सकते हैं।