क्विंटन डी कॉक की जगह खा बैठा यह कैरेबियाई खिलाड़ी! लगातार 2 मैचों में तूफानी फिफ्टी जड़ मचाया आतंक
Updated on
04-04-2023 08:39 PM
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक नेशनल ड्यूटी के चलते समय के साथ आईपीएल 2023 में जुड़ नहीं पाए। पिछली बार की तरह इस साल भी डी कॉक लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। हालांकि टीम के साथ जुड़ने के बाद उनकी जगह अंतिम 11 में होगी इस पर अब कुछ कहा नहीं जा सकता। जी हां, डी कॉक जैसे अनुभवी और धाकड़ बल्लेबाज को आईपीएल में बेंच गर्म करते हुए देखा जा सकता है, जिसकी वजह और कोई नहीं बल्कि इन फॉर्म वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज काइल मेयर्स हो सकते हैं।
काइल मेयर्स ने आईपीएल में की तोड़फोड़ कैरेबियन बल्लेबाज काइल मेयर्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डी कॉक की गैरमौजूदगी में प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दिया। इसी बहाने मेयर्स ने आईपीएल में डेब्यू भी कर लिया। लेकिन काइल ने सिर्फ डेब्यू ही नहीं किया बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम में अपनी जगह भी फिक्स कर ली। मेयर्स ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश कर गेंदबाजों का जमकर तेल निकाला है। जहां मायर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में सिर्फ 38 गेंद में 73 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने सीएसके के खिलाफ दूसरे मैच में महज 22 गेंदों में 53 रन की गजब की पारी खेली है। उनका यह प्रदर्शन एलएसजी में डी कॉक की जगह खा सकता है। इसमें कोई दोहराय नहीं कि अब क्विंटन को टीम के साथ जुड़ने के बाद भी बाहर ही बैठना पड़े।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते सोमवार को एक रोचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में जीत मेजबान टीम चेन्नई की हुई। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा था, जिसको हासिल करने से केएल राहुल की टीम 12 रन से चूक गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…