11 दिन में अडानी की नेटवर्थ से चार गुना कमाई कर चुकी यह कंपनी, ऑल-टाइम हाई से 6% दूर रह गया शेयर
Updated on
07-05-2024 04:42 PM
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में हाल के दिनों में काफी तेजी आई है। पिछले 11 कारोबारी दिनों में कंपनी के मार्केट कैप में 400 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है जो अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ से चार गुना है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर हैं। एनवीडिया के मार्केट कैप में पिछले 11 दिनों में रोजाना 36 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अब यह स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से केवल छह फीसदी दूर रह गया है। अपने हालिया लो लेवल से इसमें 20 फीसदी तेजी आई है। एनवीडिया मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
एनवीडिया का मार्केट कैप 2.303 ट्रिलियन डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट 3.073 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है जबकि ऐपल 2.786 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है। इस कंपनी की स्थापना 1993 में जेनसन हुआंग ने की थी। कंपनी में उनकी तीन फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। हुआंग 81.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 37.1 अरब डॉलर की उछाल आई है। इस साल कमाई के मामले में वह केवल मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग से पीछे हैं। जकरबर्ग की नेटवर्थ इस साल 37.5 अरब डॉलर बढ़ी है।
क्यों उछल रहा है शेयर
दुनियाभर में एआई के बढ़ते चलन से एनवीडिया के शेयरों में तेजी आ रही है। पिछले साल कंपनी का शेयर 239 फीसदी उछला था। इस बीच अमेरिकी शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स एसएंडपी 500 के मार्केट कैप में 19 अप्रैल के बाद से दो ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई है। टेक शेयरों में उछाल के दम पर इंडेक्स में 220 अंक से अधिक तेजी आई है। जहां तक मैग्नीफिशिएंट 7 शेयरों की बात है तो इनके मार्केट कैप में पिछले दो हफ्तों में करीब एक ट्रिलियन डॉलर की तेजी आई है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…