Select Date:

बोनस के साथ शेयर बांटने जा रही है यह कंपनी

Updated on 11-09-2022 06:26 PM

शेयर बाजार में इस सप्ताह काफी हलचल देखने को मिल सकती है। दो कंपनिया जहां बोनस देंगी तो वहीं एक का स्टॉक स्प्लिट होगा। एक पोजीशनल निवशेक बोनस का इंतजार हमेशा करता है। इसकी वजह होती है बोनस के जरिए होने वाला फायदा। वहीं, स्टॉक स्पलिट करने की बड़ी वजह कंपनी शेयरों की कीमतों को नियंत्रित करना चाहती है। जिससे छोटे निवेशक भी आसानी से दांव लगा सकें। इस सप्ताह AAA टेक्नोलॉज़ी (AAA Technologies) के शेयर एक्स-डिविडेंड हो रहे हैं। वहीं, बजाज़ फिनसर्व (Bajaj Finserv) के निवेशकों को बोनस मिलने के साथ-साथ शेयरों का विभाजन भी होगा। 

बजाज़ फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर 

बजाज़ फिनसर्व ने 1 के रेशियो पर एक शेयर देने की बात कही है। कंपनी के बोनस के एक्स बोनस डेट 13 सितंबर 2022 है। बता दें, कंपनी की तरफ से 14 सितंबर की तारीख को बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट रखा गया है। वहीं, कंपनी के शेयर 1:5 बंटने जा रहे हैं। स्टॉक स्प्लिट के बाद बजाज फिनसर्व के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से 1 रुपये हो जाएगी। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए भी 14 सिंतबर का तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी कंपनी 13 सितंबर को एक्स-स्प्लिट के रूप में ट्रेड करेगी। पिछले एक महीने के दौरान 9.42 प्रतिशत की तेजी के साथ कंपनी के शेयर 17,220 रुपये के लेवल पर पहुंच गए हैं।  

AAA टेक्नोलॉज़ी

यह आइटी कंपनी अपने निवेशकों को 1:2 के हिसाब से बोनस देने जा रही है। कंपनी ने 14 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी का मार्केट कैप 115 करोड़ रुपये का है। इस स्मॉल कैप कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 139 रुपये है। कंपनी के शेयर पिछले सप्ताह शुक्रवार को 133 रुपये पर क्लोज़ हुए थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.