रतन टाटा की इस कंपनी ने किया कमाल! तीन गुना हुआ मुनाफा, देने जा रही इतना डिविडेंड
Updated on
11-05-2024 01:02 PM
नई दिल्ली: रतन टाटा की कंपनी टाटा मोटर्स को बंपर मुनाफा हुआ है। कंपनी का प्रॉफिट तीन गुना तक बढ़ गया है। टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही और सालाना नतीजे (Tata Motors Q4 Results) जारी किए हैं। टाटा मोटर्स का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 17,528.59 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 5,496.04 करोड़ रुपये था। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 1,19,986.31 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,05,932.35 करोड़ रुपये थी।
किया मजबूत प्रदर्शन
कंपनी के अनुसार, चौथी तिमाही में तीनों मोटर वाहन व्यवसायों ने मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी की ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर ने ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एक बार फिर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। इस तिमाही में राजस्व 7.9 अरब पाउंड रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।’’ कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 6 रुपए के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।
शेयर में बनी हुई है तेजी
टाटा मोटर्स के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बढ़त के साथ 1,047.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। शेयर में 16 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 दिनों में शेयर में दो फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…