1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय
Updated on
01-10-2022 05:37 PM
स्मॉल-कैप (small cap) कंपनी Atam Valves Ltd ने अपने
निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 1:1
रेशियो के हिसाब से बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी
के शेयर शुक्रवार को 270.10 रुपये पर बंद हुए। इस साल अब तक इस शेयर ने
468.63% का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह 47 रुपये से लेटेस्ट प्राइस तक
पहुंचा है।
बोनस शेयर पर क्या कहा कंपनी ने?
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है, "भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड
विनियम, 2015 के विनियमन 42 के अनुसार, आपको सूचित किया जाता है कि 1:1 के
अनुपात में बोनस शेयर के लिए बुधवार, 12 अक्टूबर, 2022 को रिकॉर्ड डेट के
रूप में तय किया गया है। यह फैसला 30 सितंबर, 2022 को आयोजित होने वाली
एजीएम में शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन लिया गया है।" बता दें कि Atam
Valves का मार्केट कैप ₹111.42 करोड़ है। यह प्लंबिंग और औद्योगिक वॉल्व और
फिटिंग की प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी है।
Atam Valves Ltd शेयर प्राइस हिस्ट्री
Atam Valves स्टॉक की कीमत 9 अक्टूबर, 2020 को 40 रुपये से बढ़कर पिछले दो
सालों में मौजूदा बाजार प्राइस पर पहुंच गई है। इस दौरान इसने 575.25%
मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। स्टॉक की कीमत 1 अक्टूबर, 2021 को ₹51.50 से
बढ़कर पिछले एक साल के दौरान मौजूदा प्राइस 270.10 रुपये तक पहुंच गई। इस
दौरान इसने 424.47% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। शेयर की कीमत 3 जनवरी
2022 तक ₹47.50 से बढ़कर मौजूदा बाजार मूल्य पर पहुंच गई है। यानी 2022
में अब तक 468.63% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…