Select Date:

आईएमएफ से कर्ज लेने में पाकिस्तान नहीं, यह देश है सबसे आगे, जानें भारत का क्या है नंबर?

Updated on 31-05-2025 02:26 PM
नई दिल्ली: जब भी बात अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और पाकिस्तान की आती है तो एक अलग धारणा बनती है। धारणा यह कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से आईएमएफ पर सबसे ज्यादा निर्भर है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान आईएमएफ ने पाकिस्तान को फिर से कर्ज दिया था। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि पाकिस्तान को आईएमएफ से बहुत सारा कर्ज मिला है, लेकिन इस संस्था से कर्ज लेने के मामले में पाकिस्तान पहले नंबर पर नहीं है।

आईएमएफ के मुताबिक दुनिया के 91 देशों को दिए गए कुल कर्ज में से 60% से अधिक केवल पांच देशों को मिला है। इस सूची में पहले स्थान पर अर्जेंटीना है, जिसकी बकाया आईएमएफ क्रेडिट राशि 40.3 बिलियन एसडीआर (स्पेशल ड्रॉइंग राइट) है। हालांकि इसकी टॉप 10 की लिस्ट में पाकिस्तान का नाम शामिल है, लेकिन यह पहले स्थान पर नहीं है।

क्या है एसडीआर?

एसडीआर आईएमएफ की एक विशेष आरक्षित संपत्ति है, जिसकी कीमत पांच प्रमुख करेंसी (अमेरिकी डॉलर, यूरो, चीनी रेनमिन्बी, जापानी येन और ब्रिटिश पाउंड) के आधार पर तय होती है। यह प्रत्यक्ष मुद्रा नहीं होती, बल्कि सदस्य देशों द्वारा वास्तविक मुद्रा में लेन-देन के लिए एक आधार होती है।

पाकिस्तान कौन से नंबर पर?

आईएमएफ से सबसे ज्यादा कर्ज लेने में अर्जेंटीना पहले स्थान पर है ही। दूसरे स्थान पर यूक्रेन है जिसका बकाया 10.7 बिलियन एसडीआर है। इसके बाद मिस्र (8.2 बिलियन), पाकिस्तान (6.9 बिलियन) और इक्वाडोर (6.4 बिलियन) का स्थान है। अक्सर आईएमएफ सहायता पर अत्यधिक निर्भर माने जाने वाले पाकिस्तान की स्थिति इस सूची में चौथे स्थान पर है।

भारत की क्या स्थिति?

आईएमएफ से भारत ने भी कर्ज लिया हुआ है। लेकिन इस सूची में भारत का नंबर काफी नीचे है। यानी भारत ने पाकिस्तान के मुकाबले आईएमएफ से काफी कम कर्ज लिया है। आईएमएफ की इस लिस्ट में भारत का 31वां नंबर है। भारत का बकाया एसडीआर 1.98 बिलियन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.